देवघरः झारखंड में देवघर पुलिस ने आठा साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया है. यह कार्रवाई देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई है.
साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ के निर्देश मे आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
जांच और पूछताछ में पता चला है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/फ़र्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे. इस दौरान कुल 08 मोबाइल,12 सीम ज़ब्त किया गया है.
गौरतलब है कि साइबर अपराध पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस महकमा ने प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत की है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक 20 नवंबर 2023 से शुरू इस एप के जरिये साइबर अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है. कार्रवाई में तेजी है.
उन्होंने बताया है कि प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक पूरे राज्य सबसे अधिक देवघर जिले 1382 साइबर अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है. इस दौरान 1961 मोबाइल,3807 सीम ज़ब्त,जिसमे प्रतिबिंब ऐप आधारित 500 सीम ज़ब्त किए गए हैं.
इस वर्ष (2025 में) अब तक कुल 681 साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने के साथ साथ कुल 838 मोबाइल ज़ब्त,1076 सिम ज़ब्त एवं प्रतिबिंब आधारित 250 सीम ज़ब्त किए गए हैं.
