बिहार में एनडीए की नई सरकार गठित हो गयी है. नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की सपथ ली है. इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं. जिन तीन महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उनमें लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद का नाम शामिल है.
श्रेयसी सिंह व रमा निषाद बीजेपी और लेशी सिंह जदयू से विधायक हैं.
उप्रेंद्र कुशवाह की पत्नी स्नेहलता के भी शपथ लेने की चर्चा थी. लेकिन उन्हें फिलहाल मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली.
शपथ के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी और बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही.
जदयू विधायक लेशी सिंह पर नीतीश कुमार ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.

धमदाहा सीट से चुनाव जीतीं लेशी सिंह पिछली सरकार में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थी इस चुनाव में उन्होंने राजद के संतोष कुमार को 55159 वोट के बड़े अंतर से हराया है.
धमदाहा सीमांचल की अहम विधानसभा सीट रही है. यहां 2015 से जनता दल यूनाइडेट का वर्चस्व रहा है.
2020 में लेशी सिंह ने आरजेडी के दिलीप कुमार यादव को 33,954 वोटों से हराया था.
भाजपा की श्रेयसी सिंह दूसरी बार जमुई से जीती हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में उन्होंने आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,000 से ज्यादा वोटों से हराया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह के बेटी श्रेयसी राष्ट्रीय स्तर की शूटर के रूप में प्रसिद्ध हैं. श्रेयसी ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया.
रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद जय नारायण निषाद की बहू हैं. इस बार वो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची हैं.
2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें चैनपुर से टिकट दिया, जहां उन्होंने आरजेडी के बृज किशोर बिंद को 8,362 वोटों के अंतर से हराया.
