रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी राज्य में होने वाले सभी 48 नगर निकाय चुनावों पर अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी. महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में दोहराया जाएगा.
इसके साथ ही उन्होंने दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग सरकार से की.
रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांगठनिक बैठक हुई जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
साहू ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव की मांग करती है. साथ ही चुनाव को ईवीएम के माध्यम से कराना सुनिश्चित हो ताकि धांधली भ्रष्टाचार से चुनाव को मुक्त रखा जा सके.
उन्होंने आशंका जताई कि राज्य सरकार प्रशासन को कथित टूल किट बनाकर मतदान और मतगणना को प्रभावित कर सकती है.
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण मेहता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,पूर्व विधायक अनंत ओझा, बिरंची नारायण,रणधीर सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,अभय सिंह,रणंजय कुमार कुंटु ,सत्यनारायण सिंह,अशोक शर्मा,राजधानी यादव,टुन्नु गोप, शामिल हुए.
