लातेहारः झारखंड के लातेहार में जांच के दौरान एक कार से 40 लाख रुपये जब्त किया है.
नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के तहत लातेहार जिला मुख्यालय में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ये पैसे बरामद किए गए.
नौटों की गड्डियां एक बैग में रख हुई थी. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की और कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम में गाड़ियों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक कार वहां पहुंची. जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें एक बैग बरामद हुआ. जिसमें लगभग 40 लाख रुपए नगद रखे हुए थे. बैग में 500, 200, 100 और ₹50 के नोटों की गड्डी थी.
कार में सवार लोग जब्त रुपयों के बारे वैध स्त्रोत की जानकारी नहीं दे सके. इसलिए आगे की छानबीन जारी है.
एसपी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 49 हजार रुपए से अधिक की राशि किसी व्यक्ति के पास पकड़े जाने पर यह मामला आदर्श आचार संहिता के तहत जांच के दायरे में आता है. यदि कोई परिवहन करता है तो उसे उक्त पैसे का प्रमाण दिखाना होगा. यदि पैसे बैंक से निकाले गए हैं तो बैंक का अकाउंट स्टेटमेंट प्रमाण के रूप में दिखाना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि पैसे को किस उपयोग के लिए ले जा रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें.
