असम और करल राज्य के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ. आंकड़े बताते हैं कि इन तीनों जगह बंपर वोटिंग हुई है.
असम की 126 सीटों पर, केरल की 140 सीटों पर और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं. 4 मई को नतीजे आएंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक असम में 84.42 फ़ीसदी वोटिंग हुई है.
असम में सबसे ज़्यादा, दक्षिण सालमारा-मनकाचर ज़िले में 94.08 फ़ीसदी वोटिंग हुई है.
केरल में शाम पांच बजे तक 75.01 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 86.92 फ़ीसदी वोटिंग हुई है.
असम विधानसभा की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार तथा 30 विधानसभा सीटों वाली पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
जबकि केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 883 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
