उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की सभी 10 सीटों के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं.
किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने के कारण मतदान की ज़रूरत नहीं पड़ी.
बीजेपी की ओर से विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, गोपी कृष्ण पांडे, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को निर्विरोध चुना गया है.
वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
धनराज नाथवाणी झारखंड से एनडीए विधायकों के समर्थन से तथा गठबंधन में सेंधमारी कर राज्यसभा का चुनाव जीते परिमल नाथवणी के बेटे हैं. जबकि श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं.
