रांची: झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्विद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है.
राज्यपाल सचिनवालय ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है.
यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है.
प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू), द्वारका, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है और उन्होंने अकादमिक व प्रशासनिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रो. सरोज शर्मा की नियुक्ति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई है.
