रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई.
अब लोकायुक्त के रूप में उन्हें शपथ दिलाने संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
लोकायुक्त को राज्यपाल शपथ दिलाते हैं. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे.
इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने थे और 30 मई 2021 को वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद आरआरडीए ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के रूप में उन्होंने कार्य किया था.
