रांची– राज्य में बढ़ रही गर्मी और लू के मद्देनजर हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है.
केजी से आठवीं तक की कक्षा सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक तथा नौ से वर्ग-12 तक की कक्षा सुबह सात बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जायेगी. यह आदेश यह आदेश मंगलवार,21 अप्रैल से लागू होगा.
ये आदेश राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक के लिए प्रबावी होगा.
हालांकि सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शेष समय (अपराह्न 01:00 बजे तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे.
इन्हें एक बजे तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से रहना होगा.
