बोकारोः बोकारो पुलिस ने एक अहम बड़ी कार्रवाई के तहत 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
साइबरी ठगी को रोकने के लिए झारखंड पुलिस के प्रतिबिंब एप से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (हेडक्वार्टर) के नेतृत्व में एक सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव रितुडीह राजेंद्र नगर में छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.
बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते थे
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता दूरसंचार अधिनियम-2023 तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य कभी ट्रैवल एजेंट तो कभी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे और उनसे ठगी करते थे.
पुलिस ने सामान किया बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 10 डेबिट कार्डS, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 9 सिम कार्ड तथा 43,100 नकद रुपया बरामद किया है. जांच में कुछ बैंक खातों में लाखों रुपये के लेन-देन का भी पता चला है, जिन्हें होल्ड कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है.
