रांचीः एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें एडिशन डूरंड कप-2026 की मेजबानी के लिए रांची तैयार है. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से शुरू हो रहे मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.
समारोह में झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति होगी, जबकि भारतीय सेना के बैंड की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.
सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में खेल निदेशक छवि रंजन और सेना के ब्रिगेडियर मनोज झा ने यह जानकारी दी.
22 जुलाई से मुफ्त टिकट वितरण
दर्शकों के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त तक निशुल्क टिकटों का वितरण किया जाएगा। टिकट प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक स्टेडियम के गेट संख्या 11 और 13 के बीच बने 10 टिकट काउंटर तथा गेट संख्या 23 के पास दो काउंटर से मिलेंगे. प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे. मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा.
रांची में छह लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल
रांची को ग्रुप-सी के छह लीग मुकाबलों की मेजबानी मिली है. इसके अलावा 16 अगस्त को एक क्वार्टर फाइनल भी यहां खेला जाएगा. रांची में जमशेदपुर एफसी, एससी दिल्ली, इंडियन एयर फोर्स एफटी और श्रीलंका सेना की टीम डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबले होंगे. उद्घाटन मैच 26 जुलाई को शाम पांच बजे जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच खेला जाएगा.
घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
26 हजार से अधिक मुफ्त टिकट
करीब 28 हजार दर्शक क्षमता वाले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को सजाया-संवारा जा रहा है. रंग-रोगन का काम जोरों पर है. 26 हजार से अधिक दर्शकों के लिए निशुल्क टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे. वीआइपी, वीवीआइपी और मीडिया के लिए अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी. दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के बाहर पार्किंग भी पूरी तरह निशुल्क होगी.
सुरक्षा के लिए कई वस्तुओं पर प्रतिबंध
स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर पावर बैंक, कैमरा, बड़े बैग, बाहरी भोजन, पानी की बोतल, हेलमेट, सेल्फी स्टिक, हथियार, शराब, तंबाकू उत्पाद, पटाखे, लेजर पाइंटर, बैनर, झंडे और पालतू जानवर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. दर्शकों को सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है.
24 टीमें हिस्सा ले रहीं, फाइनल 23 अगस्त को
एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का अगला सत्र 25 जुलाई से शुरू होगा और इसका फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा.
इस 138 साल पुराने टूर्नामेंट में 24 टीम हिस्सा लेंगी जिनमें दो विदेशी टीम भी शामिल हैं. मैच पांच शहरों कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, इम्फाल और शिलांग में खेले जाएंगे.
रांची को पहली बार मेजबान शहर के तौर पर शामिल किया गया है.
तीनों सेना की ओर से भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सेना की टीमों के अलावा भारत के कुछ प्रमुख फुटबॉल क्लब भी हिस्सा लेते हैं.
