रांचीः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 24-25 अक्टूबर को रांची में होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इस बैठक में मुख्य तौर पर शामिल होंगे.
प्रदेश बीजेपी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 अक्टूबर को उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां की जा रही हैं.
बीजेपी नेता बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे. इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.
इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी. बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा तो होगी ही, साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा.
