बोकारोः झारखंड में बोकारो पुलिस ने एक महिला के साथ गैंग रेप में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकार दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के रिक्शा स्टैंड निवासी विशाल कुमार (20 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार डोमपाड़ा निवासी कृष्णा कुमार (22 वर्ष), सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए आवास संख्या 1158 निवासी अजय कुमार (20 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार डोमपाड़ा निवासी साहिल कुमार (18 वर्ष) शामिल है.
इस मामले में महिला के बयान पर सेक्टर 12 थाने में कांड संख्या 75/2025 दर्ज किया गया था. गुरुवार की रात पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी.
बोकारो एसपी ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर एक टोटो वाहन बरामद किया गया. महिला ने बताया कि चारों आरोपियों ने दूंदीबाद बाजार से घर छोड़ने के बहाने टोटो में बैठा लिया. इसके बाद उसे और उसके पति को सेक्टर-12 ए स्थित एक खंडहरनुमा स्कूल में ले गए. पति को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया.
इस घटना की जांच के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई थी.
