कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मुहर लगाई, जो जल्द जारी की जा सकती है.
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई तथा कई अन्य नेता शामिल हुए.
तीन मार्च को कांग्रेस ने असम के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.
