Author: Fact File

रांचीः झारखंड में सिमडेगा जिला परिषद की अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुई हैं. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय जी ने उन्हं पार्टी की सदस्यता दिलाई और पट्टा पहनाकर स्वागत किया. विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि श्रीमती सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी. प्रतिमा सोरेन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और जनता के सवालों के समाधान के लिए हमेशा कोशिशें करती रही हैं. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी की जिला कमेटी का नए सिरे से गठन शुरू कर दिया है.…

Read More

पटना बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभावित है. इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी, इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे” रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और…

Read More

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में जारी संघर्ष मादक पदार्थों, अवैध आव्रजन और वनों के विनाश सहित कई चुनौतियों का परिणाम है. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर भी निशाना साधते हुए उनसे पूछा, “ क्या उन्हें राज्य में अवैध गांवों की संख्या में खतरनाक वृद्धि के बारे में पता है.” मई 2023 से मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

Read More

पटनाः केंद्रीय गृह औरसहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रविवार को अमित शाह बिहार के दौरे पर थे. इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बातचीत की गई है. बिहार में इस साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. यह बैठक इसलिए खास…

Read More

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के दौरे पर थे. गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू यादव पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बिहार में चुनाव होने जा रहा है. बिहार को तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के ‘जंगल राज’ की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है.” शाह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद विकास की शुरुआत हुई. आरजेडी और लालू यादव को निशाने पर लेते हुए…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र में डोडा और अफीम के धंधे में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 44 किलोग्राम पीसा हुआ डोडा, एक कार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं. गिरफ्तार युवकों में रांची के दसमफॉल थाना अंतर्गत तैमारा के शिवम कुमार भगत उर्फ भोलू , संग्राम सिंह और तुपुदाना थाना क्षेत्र के सतरंजी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं। शिवम के खिलाफ पूर्व में भी दसम फॉल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज है. खादगढ़ा बस स्टैंड में नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण के नेतृत्व…

Read More

खूंटीः खूंटी और आसपास के इलाकों में सरहुल को लेकर तैयारियां शुरू है. पारंपरिक मांदर की थाप और सरहुल गीतों के साथ सरहुल का स्वागत जगह- जगह पर किया जा रहा है. पहाड़ों- जंगलों में टेसू खिल रहे हैं. साल के पेड़ों में फूल लदे हैं. शाखें लचक रही हैं. और सरना समुदाय के लोग कानों में सरई फूल खोंसे झूम रहे हैं. इसी सिलसिले में रनिया प्रखंड एसएस+2 उच्च विद्यालय, रनिया में विद्यालय परिवार की ओर से पारंपरिक मांदर की थाप और सरहुल गीतों के साथ हर्षोल्लास से सरहुल महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में एक अनकाउंटर में मारे गए कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जमशेदपुर पुलिस को बताना चाहिए कि आखिर अनुज को शरण देने वाले कौन थे? शनिवार को जमशेदपुर में कथित तौर पर मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया की के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि यह खबरें मिल रही है कि अनुज जमशेदपुर के एक इलाके में पिछले कई महीनों से छुपा हुआ था और किसी बड़े वारदात…

Read More

रांचीः अदाणी समूह के अध्यक्ष उद्योगपति गौतम अदाणी शुक्रवार की शाम रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया है. इस मुलाकात में राज्य में औद्योगिक विकास तथा पूंजीनिवेश को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई. गौतम अदाणी विशेष विमान से रांची आए थे. एयरपोर्ट से वे सीधे सीएम हाउस पहुंचे. वहां दोनों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. राजनीतिक दृष्टिकोण और पूंजीनिवेश के लिहाज से हेमंत सोरेन और गौतम अदाणी की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. अदाणी समूह के चेयरमैन पहली बार औपचारिक रूप से हेमंत सोरेन से…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में भेंट की. और मंत्री ने राज्यपाल का नीलाम्बर-पीताम्बर, विश्वविद्यालय पलामू के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने हेतु आभार प्रकट किया. इसके साथ ही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितताओं संबंधी अन्य विषयों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने का आग्रह किया है. उन्होंने जांच में दोषी पाए गए प्रभारी कुलसचिव, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, सीसीडीसी एवं…

Read More