Author: Fact File

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजभवन के सामने धरना दिया. सभा की. और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की आवाज मुखर की. यह पदयात्रा 15 मई को दुमका के फूलों-झानो चौक से शुरू की गई थी. 570 किमी पैदल चलते हुए और 21 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते कार्यकर्ता गुरुवार को रांची पहुंचे. यहां महाधरना का आयोजन किया गया. इसमें कोल्हान, संथाल परगना, छोटानागपुर और कोयलाचंल के कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया है कि नौ जून को इसी मुद्दे पर राज्यपाल ने मुलाकात का समय दिया…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में एक और फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया. सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना के निर्माण में 355.76 करोड़ खर्च हुए हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम हमारे अग्रणी मार्गदर्शक कार्तिक उरांव जी के नाम पर जाना जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं.” गौरतलब है कार्तिक उरांव…

Read More

चांडिलः सरायकेला जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के आमबेड़ा के पास एक हाथी की मौत हो गई है. वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. हाथी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हाथी का शव खेत में पड़ा हुआ मिला है. गुरुवार की सुबह अपने खेतों की ओर जाते ग्रामीणों ने एक हाथी के शव को देखा. ग्रामीणों ने हाथी की मौत की सूचना नीमडीह पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर शशि प्रकाश रंजन व अन्य वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पोस्टमॉर्टम करने के लिए…

Read More

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ छावनी के पंजान रेजिमेंटल सेंटर स्थित किलाहरी ड्रिल स्कावयर में आयोजित पासिंग परेड में 622 अग्विनीर जवान शामिल हुए. 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद सभी जवानों को देश सेवा की शपथ दिलायी गयी. पेजाब रेजमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रगेडियर साजेश बाबू पीजी ने अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को बधाई दी. इस मौके पर अग्निवीरों ने संविधान, राष्ट्र के प्रति निष्ठा राष्ट्रीय सुरक्षा वर्दी का सम्मान और भारतीय सेना की समृद्ध पंरपराओं के अनुपालन की शपथ ली. आयोजन में शामिल अग्निवीरों के माता-पिता, अभिभावकों को पारंपरिक गौरव पदक दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Read More

रांचीः रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ चक्रवर्ती लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से झारखंड की चिकित्सा जगत में शोक है. गुरुवार को रांची स्थित हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. चिकित्सा सेवा के प्रति निष्ठा, अनुभव उनकी पहचान रही. महिला स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 58 साल का उनका गौरवमयी करियर रहा है. 1965 में उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची स्थित सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप विवाद और आदिवासी अधिकारों को लेकर बुलाए गए झारखंड बंद में सुबह से ही जगह-जगह बंद समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. रांची में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने बुधवार, चार जून को झारखंड बंद बुलाया है. गौरतलब है कि रांची में सरना स्थल के पास से नवनिर्मित फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर आदिवासी संगठन लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं. बंद समर्थक सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे…

Read More

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ नाथ महतो ने कहा है कि चार जून को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का उनका दल नैतिक समर्थन करता है. रांची में मीडिया से बातचीत में देवेंद्र ने कहा कि आदिवासी संगठनों की मांगें जायज है. सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासियों ने कुर्बानी दी है. सरकार का नेतृत्व भी एक आदिवासी मुख्यमंत्री कर रहे हैं. देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा निकाली गई थी. यह…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी में रांची स्थित सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप विवाद और आदिवासी अधिकारों के समर्थन में आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने चार जून को झारखंड बंद बुलाया है. इससे पहले मंगलवार की शाम रांची में आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला और बंद को समर्थन देने का आह्वान किया. जयपाल सिंह स्टेडियम से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. सरना स्थल के पास से नवनिर्मित फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर आदिवासी संगठन लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं. आदिवासी संगठनों का कहना…

Read More

रांचीः रांची जिले के लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया है. इस हमले में थाना प्रभारी और एक जवान घायल हैं. घायल थाना प्रभारी और जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक लापुंग में कथित तौर पर एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम सभा की बैठक हो रही थी. इस सभा में कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ ने उन…

Read More

बोकारोः बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के पैन और वोटर कार्ड को लेकर जारी जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व विधायक और बीजेपी नेता बिरंची नारायण ने चास एसडीओ प्रांजल ढांढा के पास अपना पक्ष रखा. एसडीओ से मुलाकात के बाद मीडिया को उन्होंने बताया, “पक्ष रखने के लिए नोटिस मिला था. हमने अपना पक्ष रखा है और जो भी जानकारी है, उसके बारे में अधिकारी को लिखित और मौखिक दोनों बता दिया है.” उन्होंने कहा, “बोकारो विधायक के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है. इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है. विधायक श्वेता सिंह के चारों…

Read More