Author: Fact File

गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के बरडीह और देवगांव चापाटोली गांव में हाथी ने दो लोगों को पटककर मार डाला है. हाथी के हमले में तीन लोग घायल हैं. इन दिनों झारखंड के जंगलों- पहाड़ों के किनारे बसे गांवों में हाथियों के हमले बढ़े हैं. और इन घटनाओं में सबसे ज्यादा आदिवासी मारे जा रहे हैं. पिछले रविवार को खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा पतराटोली गांव के 33 वर्षीय उमेश बारला को एक हाथी सूढ़ के सहारे घर से बाहर खींचकर निकाला और पटक दिया. इसके बाद बांस की झाड़ियों के पास ले जाकर हाथी ने…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रिमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रांची के कोकर निवासी शुभम कुमार यादव और राज कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूवे युवकों का शव बाहर निकाल लिया है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आठ युवक रांची से एक चार पहिया वाहन पर सवार होकर घूमने के लिए रिमिक्स फॉल पहुंचे थे. दोपहर करीब 12 बजे सभी युवक झरने के पास नहा रहे थे, जहां कांची नदी चट्टानों…

Read More

एक स्टैंडअप एक्ट के कारण जारी विवाद में फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अग्रिम ज़मानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल ने कामरा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई है. क़ानूनी मामलों की वेबसाइट लाइव लॉ के अनुसार, कुणाल कामरा ने दावा किया कि वो तमिलनाडु के विल्लुपुरम शहर के स्थायी निवासी हैं. इस कारण मामला मद्रास हाई कोर्ट के क्षेत्राधिकार में आता है. कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए एक टिप्पणी में उन्हें ग़द्दार कहा था.…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी स्कूलों’ में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को चेताया है. सीबीएसई ने कहा है कि जो विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं होंगे, उन्हें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि ‘डमी स्कूलों’ में प्रवेश के दुष्परिणामों की जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों और अभिभावकों की होगी. अधिकारी ने बताया है कि परीक्षा समिति में इस मामले में विस्तार से चर्चा की गई है. और यह निष्कर्ष निकला है कि बोर्ड के नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने केलिए…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि परिसीमन के पीछे हिडेन एजेंडा है. चतुराई से आदिवासी और दलित सीटों को घटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है. अब जनता को आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी. हमलोगों ने भी तय कर लिया है सरकार में रहें या नहीं रहें पूरी ताकत से लड़ेंगे. परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले बार भी ऐसा ही प्रयास हुआ था. वरिष्ठ सदस्य जानते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में इसे रोका गया. इस बार भी लड़ेंगे. झारखंड विधानसभा के बजट ससत्र के अंतिम दिन गुरुवार को हेमंत सोरेन…

Read More

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस गुरुवार को खारिज कर दिया. धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन नोटिस को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैंने इसे ध्यानपूर्वक पढ़ा है। मुझे लगता है कि इसमें कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.’’ गृह मंत्री ने अपने बयान को प्रमाणित करने के लिए 1948 की एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया था कि कांग्रेस के एक नेता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के प्रबंधन का हिस्सा थे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के विशेषाधिकार हनन नोटिस पर अपनी व्यवस्था में धनखड़ ने कहा कि शाह ने कोई ‘‘उल्लंघन’’…

Read More

रांचीः विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ीं प्रतिनिधियों ने गुरुवार को रांची में प्रतिवाद मार्च निकाला. महिला संगठनों ने पीड़ित महिला हिंसा और प्रताड़ना से जुड़े कई मामले में न्यायलयों द्वारा हालिया फैसले और टिप्पणी को लेकर विरोध प्रकट किया. प्रतिवाद मार्च में शामिल महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि अलग- अलग अदालतों और न्यायाधीश जिस तरह से फैसले दे रहे हैं, उससे पीड़िता के ही खिलाफ हिंसा या प्रताड़ित करने वाले आरोपी अथवा अपराधी का ही मनोबल बढ़ सकता है. साथ ही महिला हिंसा के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को भी कमजोर बना सकता है. इसलिए महिला…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में गवर्नेंस की सारी संस्थाएँ ध्वस्त हैं. जबकि किसी भी राज्य को चलाने के लिए गवर्नेंस की जरूरत होती है. रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिजनों की हिम्मत बढ़ाने उनके पैतृक गांव पहुंचे रघुवर दास ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टाइगर की हत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. कानून व्यवस्था का मामला हो या सांप्रदायिक सद्भाव, दोनों के मामले में गठबंधन की सरकार बुरी तरह विफल है. रघुवर दास ने…

Read More

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ रांची बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी के नेताओं ने हत्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. इसके वाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने कानून व्ययवस्था को लेकर शोर-शराबा किया. बीजेपी और घटक दलों के विधायक इस घटना के विरोध में सरकार से इस्तीफा मांग रहे हैं. सदन की कार्यवाही 12.55 बजे तक स्थगित कर दी गई है. उधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ घटना के विरोध में रातू रोड में धरने पर बैठ…

Read More

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. रांची और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. शहर के कई इलाकों में दुकानें बंद है. चौक- चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने एहतियातन बीजेपी के कई नेताओं को सुबह में ही हिरासत में ले लिया है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ भी धरने पर बैठे हैं. बंद को कई राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया…

Read More