Author: Fact File
गढ़वा। गढ़वा जिले के गोदरमाना बाजार स्थित एक पटाखा दुकान में आग लग जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दुकान के मालिक समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह जगह छत्तीसगढ़ की सीमा पर है। घटना के बाद आग में झुलसे सभी लोगों को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल ले जया गया था। फिलहाल उसी अस्पताल में शवों को रखा गया है। प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पटाखा दुकान में आग कैसे लगी, इसकी पुख्ता जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि धमाका इतना जोरदार…
रांचीः अगर आप झारखंड से हैं और कोई यह पूछे कि सत्ता, सिस्टम में क्या कुछ चल रहा है, तो आपका जवाब होगा- चहुंओर खटाखट- खटाखट का शोर है. यानी- मईंया सम्मान योजना. गांवों- कस्बों में चले जाएं, तो सरकार की इस योजना की चर्चा हर घर, परिवार और खासकर आधी आबादी- महिलाओं की जुबान पर होगी. बैंकों में लंबी- लंबी कतारें. दरअसल चुनावी वादे के अनुरूप झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने 18 से 50 साल की लगभग 56 लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर महीने से ढाई हजार रुपए देना शुरू कर दिया है। वैसे जिस झारखंड…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनके परिसर पर सोमवार को छापे मारे। समाचार एजेंसी भाषा ने आधाकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इस बीच एक्स पर भूपेश बघेल ने एक बयान में कहा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने भिलाई निवास में प्रवेश किया है। अगर इस षड़यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर…
झारखंड में खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोन्हे जंगल से पीएलएफआई के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन उग्रवादियों के पास से एक देसी कार्बाइन मैग्जीन के साथ एक जिंदा गोली, पर्चे, मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए हैं। एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में रांची जिले के इटकी थाना अंतर्गत तरगड़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो, करमा बारला, रामगढ़ जिले के मांडू थाना अंतर्गत इटमा मोड़ कुजू निवासी सेन्टू सिंह, पतरातू के हेहल बड़काकाना निवासी अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल…
रांची : रांची नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम ने सफाई कार्यों के लिए 200 नई गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे नगर विकास विभाग को भेजा गया है। वर्तमान में रांची नगर निगम के पास कुल 350 गाड़ियां हैं, जिनके द्वारा शहर की सफाई की जा रही है। लेकिन इन गाड़ियों की संख्या और उनकी कार्य क्षमता अब शहर की बढ़ती आबादी और बढ़ते कचरे के निपटान की जरूरतों के मुकाबले पर्याप्त नहीं रह गई है। ऐसे में नई गाड़ियों…
नई दिल्ली : ज्ञानेश कुमार, भारतीय चुनाव आयोग के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए हैं। सोमवार को चुनाव आयोग (EC) के सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित एक नए कानून के तहत अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कानून मंत्रालय की ओर से साझा की गई। चयन समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में की और उन्होंने सामूहिक रूप से वर्तमान चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उत्तराधिकारी का चयन किया। ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा, अगले लोकसभा चुनाव…
नई दिल्ली : सिख विरोधी दंगों से जुड़े 1984 के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद आज उनकी सजा का एलान किया जाएगा। सज्जन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में एक सिख परिवार के दो सदस्य, जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या करने वाली भीड़ का नेतृत्व किया था। आरोप है कि दोनों को जिंदा जलाया गया था। इस घटना के समय न केवल हत्याएं हुईं, बल्कि सिख परिवार…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने पहुंचे। कतर के अमीर इस समय अपनी राजकीय यात्रा पर भारत में हैं। उनका दौरा 17 और 18 फरवरी को है, और इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम वार्ता की जाएंगी। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का यह भारत का दूसरा राजकीय दौरा है। इससे पहले, मार्च 2015 में उन्होंने भारत का दौरा किया था। कतर और भारत के रिश्ते सालों से मजबूत रहे हैं और दोनों…
सेंट्रल डेस्क : रिन्यूएबल क्षेत्र की बड़ी कंपनी टेस्ला इंक. (Tesla Inc.) जो अब तक भारत में बेहद लिमिटेड रूप से फैली हुई थी, ने सोमवार को घोषणा की कि वह भारत में 13 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती शुरू करेगी। इस भर्ती में कस्टमर फेसिंग से लेकर बैक-एंड जॉब तक शामिल हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने हाल ही में अपने लिंक्डइन पेज पर अपलोड की। कंपनी का यह कदम तब आया है जब CEO एलॉन मस्क ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका दौरे के दौरान मुलाकात की थी। कौन-कौन से जॉब पोजिशन हैं कम से कम 5 पद,…
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान बहुत जल्द अपनी फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए सलमान ने बहुत मेहनत भी की है। खबर है कि उन्होंने सिकंदर की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में सलमान एक बिग बजट विदेशी फिल्म के लिए कैमियो शूट कर रहे हैं। यह वीडियो क्लिप सलमान खान फैन क्लब की ओर से शेयर किया गया है। इस वीडियो क्लिप में ग्रीन…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us