Author: Fact File
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि गोड्डा के ललमटिया दौरे पर गई बीजेपी की टीम ने सूर्या हांसदा के परिजनों एवं वहां के प्रबुद्ध जन,स्थानीय जनता से घटना के संदर्भ में जानकारी ली है. और यह जानकारी दुखी करने वाली है. सभी ने स्पष्ट तौर पर आशंका व्यक्त की है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है. यह एक साजिशन हत्या है. बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की बैठक हुई. इस टीम की अगुवाई अर्जुन मुंडा ही कर रहे हैं. बैठक में पूर्व नेता…
जमशेदपुरः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन को जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर श्रदधांजलि देने पहुंचे. हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना प्रकट की. 15 अगस्त को रामदास सोरेन का दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था. उन दिनों हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रमों को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में थे. नेमरा से वे सोमवार की शाम परिवार के साथ…
बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को समझाने और सड़क जाम हटाने पहुंचे सियालजोरी थाना के प्रबारी मनीष कुमार पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. इससे उनके सिर पर चोट लगी है. यह घटना चंदनकियारी प्रखंड के अलकुशा मोड़ की है, जहां झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच के बैनर तले वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम भी कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर…
हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होना है. टीम में गोलकीपर के तौर पर कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा और डिफेंडर के तौर पर सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह को शामिल किया गया है. जबकि मिडफील्डर के तौर पर राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और फॉरवर्ड…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, जिनमें संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल है. इस विधेयक के पेश किये जाने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है. ये विधेयक भ्रष्टाचार या गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों से अधिक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने का कानूनी ढांचा प्रदान करते हैं. संविधान (130वाँ संशोधन) विधेयक, 2025, गंभीर अपराधों (5 वर्ष या अधिक कारावास वाले) के आरोप में 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्रियों को हटाने का प्रावधान करता है. इसका उद्देश्य संवैधानिक…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि सूर्या हांसदा आदिवासी था और समाजसेवा करता था इसलिए उसे पुलिस ने एनकाउंटर के नाम पर मार दिया. रांची में मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा, “क्या यही दिन देखने के लिए लंबी लड़ाई के बाद अलग राज्य हासिल किया गया था. अलग राज्य के लिए आदिवासियों, मूलवासियों की लड़ाई को पीछे मुडकर देखियेगा, तो दिल हिल जाएगा.” चंपाई सोरेन ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड में गोड्डा जिले के कमलडोरी पहाड़…
रांचीः झारखंड मेंशराब घोटाला मामले में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विनय चौबे को एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है. कोर्ट ने 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद भी जांच एजेंसी के द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर जमानत दी है. हालांकि, चौबे को तुरंत जेल से रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि वह हजारीबाग में जमीन से संबंधित एक मामले में भी आरोपी हैं. चौबे का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने कोर्ट में पैरवी की. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बीएनएसएस…
रांचीः झारखंड के गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव डीजीपी के अलावा गोड्डा जिले के उपायुक्त और एसपी को नोटिस जारी किया है. आयोग के नोटिस में उक्त अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी आयोग के समक्ष तीन दिन के अंदर व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर या डाक अथवा अन्य संचार माध्यमों से संबंधित आरोपों/मामलों में की गई कार्रवाई के बारें में सूचना प्रस्तुत करें. आयोग ने कहा है कि अगर उक्त अवधि में जवाब नहीं मिलता है, तो आयोग भारत के संविधान अनुच्छेद 338क…
सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को राजनीतिक विवादों को निपटाने के लिए न्यायालय की अवमानना के अधिकार क्षेत्र और जनहित याचिकाओं के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई. न्यायालय ने टिप्पणी की, “झारखंड मामले में, हम नहीं चाहते कि अवमानना के अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल राजनीतिक बदला लेने के लिए किया जाए. अगर आपको किसी विशेष नियुक्ति से कोई समस्या है, तो केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण जाएँ. लेकिन अपने राजनीतिक बदला मतदाताओं के सामने लें.” भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों का निपटारा मतदाताओं के सामने होना चाहिए. न्यायालय राज्यों में पुलिस महानिदेशकों की नियुक्ति…
रांचीः झारखंड में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को अफसरों के साथ बैठक में कई निर्देश दिए. उन्होंने राज्य के निर्धन लोगों को साल में दो बार धोती-साड़ी वितरण योजना में तेजी लाने के निर्देश के साथ उड़नदस्ता टीम बना कर वितरण की जांच करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि हर हाल में यह सुनिश्चित हो कि इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले और कहीं कोई अनियमितता नहीं हो. गौरतलब है कि सोना- सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों को साल में दो बार सरकार दस-दस…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us