Author: Fact File

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई 12 साल की एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हुई हत्या की घटना का पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह रूह हिला देने वाला है. तंत्र- मंत्र के चक्कर में मां ने ही दो लोगों के साथ बच्ची की बलि दी थी. पुलिस ने बच्ची की मां और तंत्र-मंत्र करने वाली गांव की एक अन्य महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन और डीसी शशि प्रकाश सिंह ने मामले में बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस…

Read More

रांचीः झारखंड में बरही से बीजेपी के विधायक मनोज यादव विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापित नियुक्त किए गए हैं. झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न स्थायी समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है. गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति बनी हैं. 2025-26 में भी कल्पना सोरेन ही इस समिति की सभापति थीं. जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय को प्रत्यायुक्त विधान समिति की जिम्मेदारी दी गई है. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कुल 25 समितियों का गठन किया है, जिनमें नियम समिति, विशेषाधिकार समिति और…

Read More

रांची- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक बच्ची की दरिंदगी के साथ हत्या के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की. अंबा प्रसाद ने ज्ञापन में कहा कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल एरिया तीन स्थित गोविंदपुर सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार की देर शाम भू-धंसान होने से कई घरों जमींदोज होने और तीन लोगों की मौत के बाद बीसीसीएल के खुलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बुधवार को बीसीसीएल के अधिकारी जब मौके का मुआयना करने पहुंचे, तो गुस्साए लोगों ने उनकी टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया. स्थानीय निवासी मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं. हालात का जायजा लेने के लिए बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह और एरिया तीन के जीएम वी विजय कुमार घटनास्थल पहुंचे. जैसे…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाइकोर्ट को जानकारी दी है कि सात अप्रैल तक लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. हाई कोर के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि इसको लेकर चयन समिति की बैठक हो गई है. इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को निर्धारित की. महाधिवक्ता ने अदालत को…

Read More

हजारीबागः रामनवमी जुलूस के दौरान गोदखर निवासी राम कुमार साव की हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग के एएसपी अमित कुमार ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के कारण रामकुमार साव पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने वह धारदार हथियार भी बरामद किया है. इस घटना की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. पुलिस ने करण कुमार यादव, अरुण यादव और नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि…

Read More

रांची: राजधानी रांची में एयरपोर्ट के पास एक दुर्लभ प्रजाति के सांप ‘रेड सैंड बोआ’ पाया गया है. साप का सफल रेस्क्यू कर जू भेजा गया है. सोमवार रात करीब 9 बजे रांची एयरपोर्ट के सामने स्थानीय लोगों की नजर इस सांप पर पड़ी. सांप को देखकर इलाके में हलचल मच गई, जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर रमेश को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्नेक कैचेर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस दुर्लभ सांप को रेस्क्यू किया. सांप को सुरक्षित रूप से जू भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी करेंगे. शुष्क क्षेत्रों में पाए जाने वाला सांप रेड सैंड…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है. इसमें झारखंड में हुए शराब घोटाले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है. मरांडी ने कहा है कि राज्य की जाँच एजेंसी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इस गंभीर आर्थिक अपराध की निष्पक्ष जाँच करने के बजाय सत्ता-संपोषित भ्रष्टाचार को पूर्ण संरक्षण दे रही है. यह स्पष्ट हो चुका है कि एसीबी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए साक्ष्यों और वैधानिक समय-सीमा के साथ जानबूझकर समझौता कर रही है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2022 में झारखंड की उत्पाद नीति में…

Read More

बिहार में नालंदा ज़िले के शीतला मंदिर में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. नालंदा के पास दीपनगर थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर परिसर में चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी. समाचार एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल का वीडियो जारी किया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दे रही हैं और घायलों को एंबुलेंस ले जाती हुई दिखाई दे रही है. चश्मदीदों के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया. घायलों…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में जेईई-मेंस 2026 की परीक्षा के लिए बनाए गए राधा गोविंद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सेटिंग करने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है. परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विश्वविद्यालय का एक टेक्नीशियन भी शामिल है. जांच में सामने आया कि दो से आठ अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में चुनिंदा अभ्यर्थियों को पास करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम बदले जा रहे थे. मौके से 70 मानिटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल और एक वाहन जब्त किया गया है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव…

Read More