Author: Fact File

रांचीः रांची- टाटा मुख्य मार्ग के किनारे हाहाप पहाड़ी पर धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रैंग्थ’ के नाम से जाना जाएगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने निरीक्षण के बाद इस जगह पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ पहाड़ी के सौदंर्यीकरण की सहमति दे दी है. शुक्रवार को मंत्री प्रतिमा लगाने को लेकर अलग- अलग जगहों का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने राँची के बायोडायवर्सिटी पार्क एवं राँची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में “STATUE OF STRENGTH” हेतु प्रस्तावित स्थल…

Read More

पूर्व आइपीएस अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ अरूण उरांव को बीसीसीएल का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है. एक मई को बीसीसीएल पहुंचने पर सीएमडी समीरन दत्ता और निदेशक मंडल ने डॉ उरांव का स्वागत किया. ड़ उरांव बीसीसीएल से पहले कोल इंडिया बोर्ड में भी स्वतंक्ष निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं. डॉ अरूण उरांव पंजाब कैडर से 1992 के आइपीएस अधिकारी रहे हैं. झारखंड में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है. बाद में आइजी पद पर रहते हुए उन्होंने वीआरएस लिया था. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए. इस बार…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. कोडरमा में हजारीबाग की टीम ने कारर्रवाई की है. कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग ले गई है. राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने एक स्थानीय व्यक्ति बहादुर राणा से जमीन का काम करने के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी. पीड़ित व्यक्ति ने पहले अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन उसे…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में 8800 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मौजूद रहे. दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित विझिनजाम डीप-वाटर सी पोर्ट की गहराई करीब 20 मीटर है. विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ विशाल समुद्र है, जिसमें अनेक अवसर हैं और दूसरी तरफ प्रकृति की सुंदरता है, इन दोनों के बीच यह ‘विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरे पानी…

Read More

धनबादः एंटी टेररिस्ट स्क्वायड ने कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े धनबाद के अम्मार याशर को गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस की टीम पिछले कई दिनों से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े और राष्ट्र विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने वालों के नेटवर्क को खंगाल रही है. 33 साल का अम्मार याशर ( पिता मो फिरोज खान)  शमशेर नगर, थाना भूली ओपी, धनबाद में रहता है.  वह प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा है. याशर के मोबाइल से प्रतिबंधित संगठन के कई दस्तावेज मिले हैं. पिछले 26 अप्रैल को एटीएस ने प्रतबंधित आंतकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस), आइएसआइएस (ISIS) से जुड़े चार…

Read More

रांचीः रांची जिले के ओरमांझी में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम एक जेवर दुकान को लूट लिया. विरोध करने पर दुकान के मालिक सुधीर कुमार सोनी पर हमला कर दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. सुधीर कुमार सोनी रामगढ़ के लारी के रहने वाले हैं. ओरमांझी के प्रमुख और व्यस्ततम शास्त्री चौक पर उनकी जयहिंद ज्वेलर्स नाम की दुकान है. शाम करीब पौना पांच बजे हथियाबंद चार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाना शुरू किया. सुधीर कुमार सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए लूट का विरोध किया. इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले ने ‘‘असली इरादों और खोखली नारेबाजी’’ के बीच के अंतर को उजागर किया है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने इस कदम को ‘‘पासा पलटने वाला फैसला’’ बताया जिसका कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण फैसले ने हमारे असली इरादों और विपक्ष की खोखली नारेबाजी के बीच के अंतर को उजार किया है. हालांकि अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है.’’ प्रधान ने…

Read More

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ इलाके में हथियारबंद उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में जुड़े एक मुंशी अयूब खान की गोली मारकर हत्या कर दी है. इसके साथ ही जेसीबी और एक ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि उग्रवादियों के किस सगंठन ने इस घटना को अंजाम दिया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. जांच जारी है. यह जगह झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर है. महुआडांड़ के हामी मोड़ से ओरसा होते हुए छतीसगढ़ सीमा तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. रांची और डालटनगंज…

Read More

काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (साआइएसइ) की 10वीं बोर्ड की  परीक्षा में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर जमशेदपुर की छात्रा शांभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत के साथ देश की टॉपर (नेशनल टॉपर) बनने का गौरव हासिल किया है. शांभवी की इस सफलता पर बधाइयों का तांता लगा है. शांभवी ने कहा है कि नियमित और एकाग्रता से की गई मेहनत का यह परिणाम है. स्कूली पढ़ाई के अलावा सेल्फ स्टडी पर हमने हमेशा अपना ध्यान केंद्रित रखा. शांभवी को अंग्रेजी, सोशल साइंस, हिंदी, क्प्यूटर और गणित में 100 में 100 अंक मिले हैं, जबकि साइंस में उसने 100 में 98…

Read More