Author: Fact File

रांचीः झारखंड दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम से मंगलवार को झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात कर राज्य में पशुपालन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की. इसके साथ ही सहयोग की अपेक्षा की. इस बैठक में हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन की टीम में शामिल अधिकारी के साथ झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन विभाग के सचिव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. झारखंड राज्य को पशुपालन के क्षेत्र में…

Read More

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है, जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्डरिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर शिकायत संज्ञान लेने योग्य नहीं है, क्योंकि यह मामला एक निजी शिकायत पर आधारित है. इसमें कोई एफआईआर नहीं है.अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा, “धारा 3 के तहत परिभाषित और धारा 4 के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार की शाम दिल्ली मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे. दोनों शीर्ष नेताओं ने नबीन का स्वागत किया. जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को गुलदस्ता देने के बाद भाजपा का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी…

Read More

रांचीः दिल्ली में हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में भाग लेने गए झारखंड कांग्रेस के विधायकों और सरकार में शामिल मंत्रियों ने महासचिव सह संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल से मिले. इस मुलाकात में मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें बताया कि झारखंड में महागठबंधन एकजुट है और सरकार भी ठीक चल रही है. रही बात पार्टी के विधायकों की मंत्रियों से कामकाज को लेकर गिले- शिकवे की, तो वह भी दूर कर लिए गए हैं. बैठक में तमाम विधायकों ने एक राग में कहा कि महागठबंधन के साथ, किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है. जबकि संगठन महामंत्री ने…

Read More

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बिहार में नीतीश कुमाक की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास तथा आवास मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बाबत पत्र जारी कर बताया है, “बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.” पत्र के अनुसार नितिन नबीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. नितिन…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 (सीजीएल) का परिणाम जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट में अलग-अलग पदों के लिए 1932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा तीन दिसंबर को पारित आदेश के आलोक में यह कर्मचारी चयन आयोग ने परिणाम जारी किया है. कोर्ट ने सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर सीबीआइ जांच की मांग वाली याचिका को निष्पादित करते हुए आयोग को शीघर परिणाम जारी करने का आदेश दिया था. इस आलोक में आयोग ने रिक्त पदों के विरुद्ध अभ्यर्थियों का…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने राज्य में ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने और धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय नहीं होने के मामले मे हंगामा किया. इससे पहले विधानसभा के बाहर भी विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ इन सवालों को लेकर नारेबाजी की. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के कई सदस्य वेल में घुस आए. इसके बाद विपक्ष के शोर के खिलाफ पक्ष के भी कई विधायक वेल में चले…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल (UISL ) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का निधन हो गया है. वे 58 साल के थे. उनके निधन की खबर से कॉरपोरेट जगत में शोक है. टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन ने उनके निधन की जानकारी दी है. उनका अंतिम संस्कार 9 दिसंबर पार्वती घाट पर होगा. 58 वर्षीय सिन्हा अस्वस्थ चल रहे थे. रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।  टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि वे संगठन के लिए प्रेरणादायक और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता थे.…

Read More

हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि ये अपराधी आलोक गिरोह से जुड़े थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्तौल, एक कार्बाइन गन, 9 जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है. जिन चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, समीर कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा शामिल हैं. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी हथियार और गोली के…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है. जनता को धोखा दया है. बालू, ठेका, खदान और कमीशन हर जगह लूट का तंत्र चल रहा है और यह सरकार अब ठगवा सरकार बन चुकी है. सिंडिकेट सरकारी खजाने को लूरटकर अपने घर भर रहा है. इन्हें सत्ता से बाहर करना ही होगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना…

Read More