Author: Fact File
रांचीः झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने शिक्षा विभाग में कथित तौर पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि पिछले दो वर्षों में शिक्षा विभाग और एमकेएस इंटरप्राइज के कथित गठजोड़ में आधार कार्ड निर्माण से जुड़ा लगभग 75 करोड़ रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. अजय साह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि मार्च 2023 में स्कूली बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए JEPC—जो शिक्षा विभाग के अधीन कार्य करता है—द्वारा एजेंसी चयन हेतु टेंडर जारी किया गया, जिसमें एमकेएस…
सरदार पटेल की 15वीं जयंतीः रांची में यूनिटी मार्च, राज्यपाल बोले-‘आधुनिक भारत के शिल्पी थे लौहपुरूष’
रांचीः सरदार वल्लभाई पटेल की 15वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को रांची में राज भवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च- एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) निकाला गया. इस मार्च में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री ‘लौहपुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है. उन्होंने इस पदयात्रा…
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला चोरी और अवैध खनन से जुड़े मामलों में झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ (समन्वित) छापेमारी की है. बंगाल में भारी मात्रा में रुपये और जेवर बरामद होने की खबर है. खबरों के मुताबिक ईडी के रांची कार्यालय ने कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों में लगभग 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. यह कार्रवाई अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह (LB Singh) और अमर मंडल से संबंधित ठिकानों पर की गयी है. कारोबारी एलबी सिंह ने ईडी की टीम को अपने घर में प्रवेश करने…
बिहार में एनडीए की नई सरकार गठित हो गयी है. नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की सपथ ली है. इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं. जिन तीन महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उनमें लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद का नाम शामिल है. श्रेयसी सिंह व रमा निषाद बीजेपी और लेशी सिंह जदयू से विधायक हैं. उप्रेंद्र कुशवाह की पत्नी स्नेहलता के भी शपथ लेने की चर्चा थी. लेकिन उन्हें फिलहाल मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली. शपथ के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी और बिहार की जनता…
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ ली है. नीतीश कुमार ने बिहार में दसवीं बार मुख्मंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड भी कायम किया है. गांधी मैदान पटना में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया है. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए नेतागण और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. नयी सरकार में 26 मंत्रियों को जगह मिली है. इनमें बीजेपी जदयू के कई पुराने चेहरे भी शामिल हैं. नीतीश कुमार…
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रंचड जीत के बाद नयी सरकार गठन को लेकर एनडीए की कवायद तेज हो गयी है. इन सबके बीच एक बात साफ हो गयी है कि मुख्यमत्री नीतीश कुमार ही होंगे. इसके साथ ही मंत्री पद के बंटवारे को लेकर फार्मूला भी लगभग तय कर लिया गया है. फिलहाल इसके पत्ते नहीं खोले गये हैं. बीस नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया है कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. उन्होंने बताया, “कल (बुधवार को) बीजेपी विधायक दल की बैठक है, जिसके बाद एनडीए विधायक…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर पूव् डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ हमला बोला है. इसके साथ ही वे सरकार पर भी निशाने साध रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यालय में आयिजत एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को 2 वर्षों तक निलंबित रखने,फिर उन्हें डीजीपी बनाने, रिटायरमेंट के बाद भी सेवा विस्तार देने और अंत में इस्तीफा लेने के पीछे के रहस्य को राज्य की जनता जानना चाहती है. आखिर इसके पीछे कारण क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता ने सरकार के संरक्षण…
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के चार दिन बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सफाई दी. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने ईमानदार से प्रयास किया है. उसमें सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है. अगर जनता ने हम पर भरोसा नहीं जताया, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है. मैं ये जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं. जिस कोशिश के लिए हम जुड़े थे, उसपर…
देवघरः झारखंड में देवघर पुलिस ने आठा साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया है. यह कार्रवाई देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई है. साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ के निर्देश मे आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच और पूछताछ में पता चला है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/फ़र्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे. इस दौरान कुल 08 मोबाइल,12 सीम ज़ब्त किया गया है. गौरतलब है कि साइबर अपराध पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस महकमा ने प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत की…
रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरूण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी फ्रस्टेटेड लीडर हैं. बकि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं है. आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने रांची आए बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में ये आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us