Author: Fact File

रांचीः रन फॉर झारखंड के साथ स्थापना दिवस समारोह मंगलवार से शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रन फॉर झारखंड में शामिल हुए. झारखंड के अलग राज्य बने 25 साल हो गए हैं. स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरे राज्य में रजत जयंती वर्ष का भव्य आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड की तरक्की के लिए आयोजित की गई इस दौड़ में हजारों युवाओं ने भाग लिया. दौड़ का आयोजन मोरहाबादी मैदान से लेकर सैनिक मार्केट तक किया गया. हेमंत सोरेन ने झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को लेकर पूरे राज्यवासियों…

Read More

दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के निकट सोमवार शाम को एक कार धमाका हुआ जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर बताया है कि वो घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं और अस्पताल का भी दौरा करेंगे. इस बीच घटना को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जानकारी ली. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की. गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली. इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक कंटेनर शराब जब्त की है. शराब की अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये बतायी गयी है. रांची के एसएसपी को जानकारी मिली थी कि टाटा की ओर से शराब लदी एक कंटेनर रांची की ओर आ रही है. एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने नामकुम थाना पुलिस को जांच में लगाया. पुलिस ने रांची-टाटा रोड में ग्राम सरजमडीह के पास टाटा की ओर से आ रही एक कन्टेनर (ट्रक) से 1868 कार्टून शराब जब्त किया. इससे पहले कंटेनर ट्रक का चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर रात का फायदा उठाकर…

Read More

रांचीः बीआईटी मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन अधिष्ठाता, संकाय कल्याण डॉ अशोक शरण द्वारा किया गया. अपने उन्होंने कहा रक्तदान को महादान बताया. इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं एनएसएस के अध्यक्ष डॉ भास्कर कर्ण ने कहा रक्तदान एक महान कार्य है, यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा भी है. कार्यक्रम समन्वयक डॉ ओपी पांडेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान मानवता का अनमोल उपहार है. रक्तदान कर के किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही है. इस तस्करी को सरकार के साथ पुलिस का कथित संरक्षण हासिल है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारी और उग्रवादी संगठन आपसी गठजोड़ बनाकर बनारस की मंडियों में कोयला तस्करी करा रहे हैं. कोयले का काला खेल अब सिर्फ धनबाद, बोकारो और रामगढ़ तक में सीमित नहीं, बल्कि पलामू और लातेहार जैसे जिलों में भी अपने पांव पसार चुका है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन हजारों टन कोयला सिर्फ़ एक…

Read More

रांचीः कांग्रेस की नेता और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस नेतृत्व ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है. नेतृत्व ने  मुंबई कांग्रेस महिला इकाई की जिम्मेदारी एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को दी है. रमा खलखो को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई नेताओं ने उन्हें बदाई दी है. रमा खलखो से पहले गुंजन सिंह झारखंड में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. रमा खलखो ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,…

Read More

रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार की शाम प्रचार का शोर खत्म होने के साथ ही उम्मीदवार और दलों के रणनीतिकार बूथ मैनेजमेंट के रण कौशल में जुटे हैं. 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन के बीच है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू और उनके चुनावी खेवनहार जयराम कुमार महतो ने तीसरा कोण बनाने के लिए जमकर पसीना बहाया है. 2 लाख 55 हजार 823 वोटर 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. यहां मतदान केंद्रों की…

Read More

घाटशिलाः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार शबाब पर है. जेएमएम की स्टार कैंपेनर कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रगों में, यह शामिल है कि लड़ जाएँगे, मर जाएँगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें साजिश के तहत जेल बेजा गया, लेकिन वे टूटे नहीं झुके नहीं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने झारखंड के आदिवासी–मूलवासी, दलित, और पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया. उन्होंने सर्वजन पेंशन…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में नियम विरुद्ध और मनमानी करने का आरोप लगाया है. मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जिले के एसपी बदलने से बचाने के लिए पूरे आईपीएस बैच का प्रमोशन रोकना जनता के साथ सरकारी तंत्र देख चुका चुका है. एक डीजीपी को बचाने के लिए डीएसपी का आईपीएस में प्रमोशन तक रोकने की मिसाल भी हेमंत सरकार में ही देखने को मिली. उन्होंने आरोप लगाया है कि कथित डीएमएफटी घोटाले में चर्चित आईएएस अधिकारी आदित्य रंजन फिलहाल धनबाद के डीसी…

Read More

झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही घमासान मचा है. रणनीतिक बिसात पर गोटियां तेजी से बिछायी जा रही हैं. हर दांव- हर पेंच आजमाये जा रहे हैं. टसल तगड़ा है. साफ शब्दों में कहें, तो सत्तारूढ़ जेएमएम और प्रमुख विपक्ष बीजेपी के बीच. लेकिन जेएमएम- बीजेपी के बीच इस झकझूमर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपना जोर दिखाने के लिए पसीना- पसीना हो रहा. साधन कम सुविधा कम, लाव- लश्कर कम. पर नारे गूंज रहे भरदम. घाटशिला में 11 नवंबर को वोट है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और सरकार में शिक्षा मंत्री…

Read More