Author: Fact File

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस गुरुवार को खारिज कर दिया. धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन नोटिस को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैंने इसे ध्यानपूर्वक पढ़ा है। मुझे लगता है कि इसमें कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.’’ गृह मंत्री ने अपने बयान को प्रमाणित करने के लिए 1948 की एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया था कि कांग्रेस के एक नेता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के प्रबंधन का हिस्सा थे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के विशेषाधिकार हनन नोटिस पर अपनी व्यवस्था में धनखड़ ने कहा कि शाह ने कोई ‘‘उल्लंघन’’…

Read More

रांचीः विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ीं प्रतिनिधियों ने गुरुवार को रांची में प्रतिवाद मार्च निकाला. महिला संगठनों ने पीड़ित महिला हिंसा और प्रताड़ना से जुड़े कई मामले में न्यायलयों द्वारा हालिया फैसले और टिप्पणी को लेकर विरोध प्रकट किया. प्रतिवाद मार्च में शामिल महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि अलग- अलग अदालतों और न्यायाधीश जिस तरह से फैसले दे रहे हैं, उससे पीड़िता के ही खिलाफ हिंसा या प्रताड़ित करने वाले आरोपी अथवा अपराधी का ही मनोबल बढ़ सकता है. साथ ही महिला हिंसा के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को भी कमजोर बना सकता है. इसलिए महिला…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में गवर्नेंस की सारी संस्थाएँ ध्वस्त हैं. जबकि किसी भी राज्य को चलाने के लिए गवर्नेंस की जरूरत होती है. रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिजनों की हिम्मत बढ़ाने उनके पैतृक गांव पहुंचे रघुवर दास ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टाइगर की हत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. कानून व्यवस्था का मामला हो या सांप्रदायिक सद्भाव, दोनों के मामले में गठबंधन की सरकार बुरी तरह विफल है. रघुवर दास ने…

Read More

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ रांची बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी के नेताओं ने हत्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. इसके वाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने कानून व्ययवस्था को लेकर शोर-शराबा किया. बीजेपी और घटक दलों के विधायक इस घटना के विरोध में सरकार से इस्तीफा मांग रहे हैं. सदन की कार्यवाही 12.55 बजे तक स्थगित कर दी गई है. उधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ घटना के विरोध में रातू रोड में धरने पर बैठ…

Read More

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. रांची और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. शहर के कई इलाकों में दुकानें बंद है. चौक- चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने एहतियातन बीजेपी के कई नेताओं को सुबह में ही हिरासत में ले लिया है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ भी धरने पर बैठे हैं. बंद को कई राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया…

Read More

रांचीः बीजेपी रांची ग्रामीण जिला महामंत्री, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी. वे कांके चौक पर खड़े थे. हथियारबंद अपराधियों ने गोली माकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना पर बीजेपी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त है.हत्या के विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आम जनता, व्यापारी वर्ग सभी से बंद का समर्थन करने की अपील की है. यह घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है. उधर घटना के बाद गुस्साये…

Read More

रांची : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो ने निजी कंपनियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय के बावजूद भी निजी कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया. उन्होंने पूछा कि जिन कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया, क्या सरकार वैसी कंपनियों पर कार्रवाई करेगी? सदन में विधायक के सवाल पर श्रम नियोजन और उद्योग मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि ‘हम इसकी जांच करायेंगे.’ विधायक जयराम महतो ने निजी कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय को नौकरी देने के मुद्दे…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पिछड़ा विरोधी है और पार्टी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीन कर मुस्लिम समाज को दे रही है. झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है रहा है. इसी परंपरा को वह आगे बढ़ा रही है. कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर संलिप्त है कि कि उसने ओबीसी…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मौके पर सोमवार को सीएम आवास में दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया.  मुख्यमंत्री ने इफ्तार में शामिल सभी मेहमानों और रोजेदारों का स्वागत किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी. दावत-ए-इफ्तार में हेमंत सोरेन सरकार के कई मंत्री सत्ता विपक्ष के विधायक, नेता के अलावा रोजेदार उपस्थित थे. साथ ही सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की. दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा,…

Read More

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि किसी भी कीमत पर इनका (जस्टिस यशवंत वर्मा) का ट्रांसफर हम यहां बर्दाश्त नहीं करेंगे. आज नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होना चाहिए. प्रयागराज में हुए बार एसोसिएशन की आम सभा की मीटिंग के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, “हमने 11 प्रस्ताव पारित किए हैं. पहला प्रस्ताव है कि किसी भी कीमत पर इनका (जस्टिस यशवंत वर्मा) का ट्रांसफर हम यहां बर्दाश्त नहीं करेंगे. आज नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होना चाहिए.” “दूसरा हम सुप्रीम…

Read More