Author: Fact File

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट  ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत 39 नेताओं को राहत दी है. कोर्ट ने पिछले साल 23 अगस्त को रांची में बीजेपी की युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस के साथ कथित तौर पर झड़प और हंगामे से जुड़े एक मामले में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दिया है. मरांडी के अलावा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद वीडी राम, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव समेत 39  नेताओं को यह राहत मिली है. प्रार्थियों…

Read More

पटनाः बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है. बीजेपी, जदयू और आरजेडी की मजबूत राजनीतिक हैसियत के बीच कांग्रेस अपनी जमीनी पैठ बढ़ाने की कवायद में जुटी है. इसी सिलिसिले में 16 मार्च से शुरू हुई कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा शुरू हुई है. इस यात्रा का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कर रहे हैं. जाहिर तौर पर सबकी निगाहें इस यात्रा पर टिकी है. इसकी शुरुआत चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू यह यात्रा 20 जिलों से गुजरेगी. यात्रा का समापन समापन 14 अप्रैल को पटना में होगा.…

Read More

गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले 67 प्रतिबंधित संगठनों की नवीनतम सूची जारी की है. इस सूची में 45 संगठनों को आतंकवादी संगठन के रूप में चिह्नित किया गया है, जबकि 22 संगठनों को गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है. इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत इन संगठनों को आतंकवादी या गैरकानूनी घोषित किया है. गृह मंत्रालय समय-समय पर इस सूची को अपडेट करता रहता है ताकि उभरते खतरों से निपटा जा सके और देश की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। इन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों में…

Read More

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को कहा कि विपक्ष फर्जी मतदाता पहचान पत्र के मुद्दे पर बहस चाहता है, लेकिन क्या सरकार इसके लिए तैयार है? चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को संसद का बजट सत्र की कार्यवाही पुनः शुरू हो रही है. राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता ओ ब्रायन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह मुद्दा “लोकतंत्र का मूल है.” उन्होंने अपने 12 मार्च के पोस्ट को भी टैग किया है, जिसमें उन्होंने फर्जी वोटर आईडी के विषय पर अगले सप्ताह (नियम 176 के तहत) चर्चा…

Read More

रांचीः झारखंड में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में होली के दिन हुई हिंसा के मामले में प्रशासन कार्रवाई को लेकर उपद्रवियों को बचाने और पीड़ित पक्ष को ही घसीटने में जुटा है. गौरतलब है कि घोड़थंबा में होली के दिन दंडाधिकारी के तौर पर मौजूद सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें कम से कम 80 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात शामिल हैं. प्राथमिकी में एक पक्ष के 39 लोगों के नाम हैं, तो दूसरे पक्ष के लोगों की संख्या 41 है.…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व मनाया. नेमरा पहुंचने पर हेमंत सोरेन और परिवार के सदस्यों का गांव वालों तथा परिजनों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भी ढोल भी बजाया. हेमंत सोरेन ने सरना पूजा स्थल ‘जाहेरथान’ में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की. इससे पहले उन्होंने पारंपरिक वस्त्र धारण किए और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पैदल करीब एक किलोमीटर चलकर सरना स्थल पहुंचे. वहां उन्होंने संथाली परंपरा के अनुसार जाहेरथान में पूजा की. पारंपरिक वेशभूषा में हेमंत…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत का सॉफ्टवेयर और आईटी सेवाओं का निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 200 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष के 193 बिलियन डॉलर की तुलना में 3.63% की वृद्धि है. रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत इस क्षेत्र में सबसे आगे रहा, जिसका योगदान 131.1 बिलियन डॉलर (65.55%) रहा. पश्चिम भारत ने 34.1 बिलियन डॉलर (17.05%), उत्तर भारत ने 30.78 बिलियन डॉलर (15.39%), और पूर्वी भारत ने 4.02 बिलियन डॉलर (2.01%) का योगदान दिया. भारत की आईटी इंडस्ट्री की इस सफलता का मुख्य कारण…

Read More

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच रहा कड़ा मुकाबला हरियाणा के पंचकूला में खेले गए इस मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हॉकी हरियाणा ने शुरुआती मिनटों में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन हॉकी झारखंड ने भी कई अच्छे मूव बनाए. तीसरे क्वार्टर में मैच में…

Read More

झारखंड में पुलिस, उत्पाद सिपाही, होमगार्ड और जेल कक्षपाल की भर्ती प्रकिया में बदलाव करते हुए सरकार ने दौड़ की सीमा को घटाने का फैसला लिया है. 13 मार्च को कैबिनेट की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. पहले इन पदों के लिए अलग- अलग परीक्षा होती थी, लेकिन अब एक ही परीक्षा होगी. इसके लिए संयुक्त नियुक्ति नियमावली बनाई गई है. इसके साथ ही सरकार ने शारीरिक परीक्षा में दौड़ के मानकों को भी बदस दिया है. गौरतलब है कि पिछले साल उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर दौड़ में पंद्रह युवाओं की मौत हो…

Read More

हजारीबागः नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के विरोध में पांच दिनों से आंदोलन कर रहे परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौट गए हैं. हत्या के विरोध में पांच दिनों से एनटीपीसी में प्रशासनिक कामकाज के अलावा माइंस और कोयला डिस्पैच बंद था. दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही कुमार गौरव को पत्नी को एनटीपीसी में नौकरी देने की सहमति बनी है. पिछले आठ मार्च की सुबह को कुमार गौरव की हत्या के बाद हजारीबा, पकरी बरवाडीह, केरेडारी, टंडवा…

Read More