पलामू:मे दिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल पलामू स बीजेपी के सांसद विष्णुदयाल राम की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वे बेहोश हो गए. तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उनके बेहोश होने से जुलूस में शामिल बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अफरा-तफरी देखी गयी.
डॉक्टरों के अनुसार सांसद की हालत स्थिर है. भीड़ और तेज धूप के कारण वे बेहोश हो गए थे.
डॉक्टरों के अनुसार, डिहाइड्रेशन के चलते हरारत में यह स्थिति बनी. सांसद की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है.
चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि लगातार व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से सांसद की पहले से तबीयत तोड़ी नासाज थी. वे विजय जुलूस में बेहोश हो गए थे.
सांसद की हालत फिलहाल स्थिर है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है जिसके बाद वे घर चले गए हैं.
