जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे की खबर ने दहला दिया है. शहर के कदमा क्षेत्र में चलती एक कार में आग लग गई. इस घटना में कार चला रहे सुनील अग्रवाल की मौत हो गई है. पुलिस ने काक के अंदर से कंकाल बरामद किया है.
50 साल के सुनील अग्रवाल विजया हैरीटेज के रहने वाले थे. सुबह में वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले थे. घर वालों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि सुनील अग्रवाल एक एलपीजी सिलेंडर लेकर घर से निकले थे.
चलती कार में पहले आग लगी. और कुछ ही देर में एक जोरदार धमाका हुआ. कार के अंदर से फटा गैस सिलेंडर का टुकड़ा भी पुलिस को मिला है. इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं. उधर अग्रवाल के घर में कोहराम मचा है.
