Browsing: Jamshedpur

रांचीः ईडी रांची ने जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उसके बेटे राज जायसवाल को पीएमएलए , 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है. ईडी की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि सिंडिकेट ने 135 शेल कंपनियों का एक जाल बनाया था, जो सिर्फ़ कागज़ों पर मौजूद थीं और जिनका इस्तेमाल बिना किसी असल सामान या सर्विस की सप्लाई के पांच हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा के फ़र्ज़ी इनवॉइस जारी करने के लिए किया जाता था. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि…

Read More

संताली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ (नॉन-फीचर) का पुरस्कार प्रदान किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया. रवि राज मुर्मू की फिल्म ‘आंगेन’ ने संताली भाषा और झारखंड की लोककथा आधारित सिनेमा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पहली बार किसी संताली फिल्म को नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में सम्मान मिला. ‘आंगेन’ को संताली भाषा में बनी ऐसी फिल्म के रूप में देखा गया, जिसने स्थानीय संस्कृति, लोककथाओं और…

Read More

सरायकेलाः जमशेदपुर- रांची एनएच पर चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में बीते दिनों निखार सबलोक की हत्या के मामले का पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की संयुक्त विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो शूटरों, सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव समेत कुल छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की गयी लाल रंग की आई-10 कार जब्त की गयी है जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने…

Read More

जमशेदपुरः जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई है. जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें डॉ सक्षम और डॉ समीर है. डॉ. सक्षम पलामू (मेदिनीनगर) के और डॉ. समीर जमशेदपुर के काशीडीह क्षेत्र के निवासी हैं. घटना के समय उनके साथ मौजूद तीसरे डॉक्टर, यश, किसी तरह सुरक्षित बच गये. उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी एमजीएम अस्पताल प्रबंधन को दी. सूचना मिलते ही अस्पताल के अन्य डॉक्टर, अधिकारी और पुलिस प्रशासन तुरंत डिमना लेक पहुंचे. गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे डॉक्टरों के…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार की रात राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हुई हत्या के मामले में आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शब्बे कै पेर में गोली लगी है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया है कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद शब्बे ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने वारदात में प्रयुक्त दो पिस्तौल स्मृति पार्क में छिपा रखी है. गुरुवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार…

Read More

जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को पुलिस गिरफ्त से बचते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मंडल के बारे में सूचना देने के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था. वह सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया का निवासी है और पुलिस उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है. इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इससे पहले रविवार को डीडी बार के मालिक सह भाजपा…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में डीडी बार के बाहर हुए हिंसक झड़प और हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटू धाम से गिरफ्तार किया है. इसी मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर पुलिस ने दोनों के फोन को सर्विलांस पर रखा था. इसी क्रम में उनके मोबाइल का लोकेशन मिला. जमशेदपुर के एसएसपी ने राजस्थान के सीकर एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही लोकेशन भी बताया. सीकर पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. नीरज सिंह की…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर हुई हिंसक झड़प और हमले में हिमांशु सिंह की मौत तथा शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को शहर में जगह- जगह मशाल जुलूस निकाला. इस जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. भाजपा ने महिलाओं से भी इस बंद में सक्रिय सहयोग की अपील की है. साथ ही व्यापारिक संस्थानों तथा संगठनों से…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिंसक झड़प के बाद हिमांशु हत्याकांड पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. एक प्रेस कांफ्रेंस में नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. एक और मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल की तलाश जारी है. मंडल के बारे में पुलिस को सूचना…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर के डबल डाउन बार में विवाद के बाद हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर बीजेपी के आरोपो पर पलटवार किया है. बहरागोड़ा से जेएमएम के विधायक समीर मोहंती और पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार राजनीतिक रोटियां सेंकने और राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाने में जुटी है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उसकी दोहरी मानसिकता और राजनीतिक अवसरवादिता को भी उजागर करता है. आदित्य साहू से सवाल जेएमएम नेताओं ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और…

Read More