रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक चलेगा. इस बाबत शुकवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है.
एक से सात अगस्त तक चलने वाले मानसून में पांच कार्यदिवस होंगे. जबकि दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा.
26 प्रस्तावों पर मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.
पथ प्रमण्डल, राँची (ग्रामीण) अन्तर्गत सिल्ली-बंता-हजाम टीकर- रंगामाटी पथ (MDR-25) के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 39.00 तक (कुल लं०-39.00 कि०मी०) के राईडिंग क्वालिटी में सुधार (IRQP) कार्य हेतु 32,70,37,400/- (बत्तीस करोड़ सत्तर लाख सैंतीस हजार चार सौ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
जिला योजना अनाबद्ध निधि के माध्यम से योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्यान्वयन हेतु मार्गदर्शिका में संशोधन की स्वीकृति दी गई है.
सरकार ने एक अहम फैसले के तहत राज्य के सभी थानों के लिए चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के क्रय की स्वीकृति भी दी है
इनके अलावा राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन नियमावली, 2022 के तहत राजस्व हित में अल्पकालीन वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत नई खुदरा उत्पाद नीति के तहत खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन प्रारम्भ होने तक श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित दर के आलोक में दैनिक पारिश्रमिक पर मानव बल की सेवा प्राप्त कर झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन हेतु निर्गत संकल्प को मंजूरी दी गई है.
राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति भी दी गई है.
साथ ही राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई है.
राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की मंजूरी प्रदान की गई है.
