Browsing: Jharkhand Politics
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है अगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दायित्व को, संगठन की भूमिका को सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प ले लेता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं सकती. झारखंड को लेकर मन में एक कसक रहती है कि यहां सत्ता से दूर हैं, पर झारखंड में सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं. कार्यकर्ता कमर कस लें, यहां बी कमल खिलाना है. सरकार बनानी है. रांची में 24 अक्टूबर से शुरू हुई झारखंड बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं और…
रांचीः झारखंड बीजेपी में अलग-अलग दलों के नेताओं और नये चेहरे के शामिल होने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. अलग-अलग दलों को छोड़ कर कई नेताओं के साथ नये चेहरे रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हुए. इनमें बरकट्ठा से कुमकुम देवी, बरकट्ठा से कुमकुम देवी और ईचागढ़ से खगेन महतो, भवानी शामिल हैं. मिलन समारोह कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बाबूलाल मरांडी ने इस सभी नेताओं का स्वागत किया. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों…
रांचीः आजसू पार्टी की 10 अक्टूबर को ईचागढ़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन है. ठीक इसके अगले दिन आजसू से इस्तीफा देने वाले हरेलाल महतो 11 अक्टूबर बीजेपी में शामिल होंगे. हरलेलाल इस कार्यक्रम को दमदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे. भादूडीह चांडिल मैदान में होने वाले इस मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इससे पहले पांच अक्टूबर को हरेलाल महतो रांची स्थित बीजेपी के कार्यालय में आए थे. यहां उन्होंने पार्टी के झारखंड प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी सौरभ सिंह निवेदिता सिहं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश…
रांचीः झारखंड बीजेपी के नये संगठन महामंत्री पवन साय शुक्रवार को रांची पहुंचे. प्रदेश कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश की राजनीति और बीजेपी की गतिविधियों की जानकारी ली. पार्टी कार्यालय में नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय ने स्वागत के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि चुनाव और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए काम करना है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2029 चुनाव को ध्यान में रखते हुए जोरदार नारा लगवाया कि ‘हमरे जितब’ (हम जीतेंगे). इससे पहले भाजपा कार्यालय…
पिता नथवाणी सत्ता-विपक्ष को साधकर झारखंड से बने सांसद, बेटा धनराज को यूपी से सपा पहुंचा रही राज्यसभा
इसे उद्योगपति परिमल नथवाणी की राजनीतिक पकड़ और कॉरपोरेट जगत का प्रभाव कह सकते हैं कि जून महीने में झारखंड से राज्यसभा का सांसद बनने वाले परिमल नथवाणी के बेटे धनराज नथवाणी को अब उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को सपा के उम्मीदवार पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और धनराज नथवाणी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरे नाम का ऐलान सुनकर लोग चौंक जाएंगे. उनके इस बयान के…
रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबनमुक्त किए जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है. पार्टी के प्रभारी के राजू ने इस फैसले पर हस्तेक्षप करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि अभिलाष साहू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित जांच प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्राप्त होने तक उनके झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व को स्थगित रखा जाना उचित होगा. प्रभारी के राजू ने पत्र के जरिए स्पष्ट किया है कि अभिलाष साहू के विरुद्ध की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित जांच…
झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने विधिवत् रूप से अपने नवीन कार्यभार को संभाला. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे. वे इस दायित्व को पद के रूप में नहीं , बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हैं. संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही उनका लक्ष्य होगा. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने महिलाओं को दृढ़इच्छा शक्ति की पर्याय बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप…
झारखंड की सियासत में इन दिनों चर्च- मिशनरी बनाम आरएसएस-नागपुर के नाम पर सियासत गरमाई हुई है. भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने हैं. आरोप- प्रत्यारोप की झड़ी लगी है. कई सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं. 30 अगस्त को रांची में आयोजित प्रस्तावित परिसीमन के सवाल पर आदिवासी महाजुटान से ठीक पहले कथित तौर पर रांची कैथोलिक आर्चडायसिस की ओर से जारी एक पत्र ने राजनीतिक हलके के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों में भी प्रतिक्रियाओं की गूंज सुनाई पड़ने लगी, जिसमें परिसीमन के विरोध में इस रैली में आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में…
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सिसायत भी गर्माने लगी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुलकर जयराम महतो के समर्थन में उतरे हैं, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेएलकेएम को बीजेपी की बी टीम बताते हुए सुदेश महतो पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी का टिश्यू पेपर बनना छोड़ दें. और झारखंडियों के सवाल पर लड़ें. जेएमएम ने एक्स पर दो पोस्ट किए हैं. एक में पार्टी…
झारखंड में जेएसएसी और जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राज्य के बीजेपी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और जेएमएम- कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने और दोषियों पर कठोर कारवाई करने की मांग की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में लोकसभा के सांसद ढुलू महतो, निशिकांत दुबे, वीडी राम, मनीष जायसवाल, विद्युतवरण महतो, कालीचरण…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us