रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत 22 मार्च को होनेवाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है.
आयोग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए परीक्षा स्थगित की है. अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को होगी. पहले परीक्षा की तारीख 22 मार्च तय की गई थी.
बताया जा रहा है कि सरहुल पर्व को देखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बड़ायी गयी है.
राज्य के आठ जिलों-रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर तथा दुमका में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षी ली जाएगी.
इधर, आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर भी सूचना प्रकाशित की है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3,181 पदों (बैकलाग सहित) पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा रांची स्थित विभिन्न सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.
