रांचीः झारखंड के खूंटी में पीएलएफआई का एक इनामी उग्रवादी एरिया कमांडर हाबिद मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है.
खूंटी की उपाय़ुक्त आर रानिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रफुल्ल का स्वागत किया. इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया.
हाबिल मुंडू पर एक लाख रुपये का इनाम था. उसने कहा है कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया.
हाबिल मुंडू मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव का निवासी है उसके खिलाफ मूरहू, खूंटी कर्रा, तोरपा क्षेत्र में काम से कम 20 उग्रवादी मामले दर्ज हैं.
एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हाबिल मुंडू पर झारखंड पुलिस द्वारा ₹100000 का इनाम घोषित किया गया था.
पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण के दौरान उसने 9 एमएम का एक पिस्टल 7.65 एमएम का एक पिस्टल, एक देसी कट्टा 13 कारतूस और दो वाकी-टॉकी पुलिस को सौंपे हैं.
