Browsing: Khunti Police

खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के नीचे मिले एक महिला और एक युवक के से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. नेहा कुमारी और पड़ोस के एक युवक अरूण कुमार राणा की हत्या के आरोप में नेहा के पति समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेहा के पति कुंदन प्रमाणिक ने पत्नी के साथ विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर यह खूनी खेल खेला था. इसके बाद बुंडू स्थित अपनी बहन- बहनोई के यहां छिपा था. पुलिस ने जिन छह  लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कुंदन की बहन-बहनोई भी…

Read More

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदवन में रविवार तड़के पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ का जायजा लेने एसपी ऋषभ गर्ग घटना स्थल पर पहुंचे हैं. इस मुठभेड़ में दस्ता के श्रवण दास को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. साथ ही सर्च अभियान में दास समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूरे वन क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है. श्रवण का गिरोह कर्रा क्षेत्र में व्यापारियों और ठेकेदारों के लिए सिरदर्द बना हुआ था. रंगदारी, लेवी वसूली और भयादोहन करना इस गिरोह का मुख्य काम…

Read More

खूंटीः खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद-बिक्री करने आए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लगभग 2.328 किलोग्राम अवैध गीली अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइक और तीन टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाथ लोमगा, बिरसा बरजो, सुपाए कन्डायबुरु और गांदु बरजो उर्फ संदीप बरजो के रूप में हुई है. ​एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के पास…

Read More

रांचीः झारखंड के खूंटी में पीएलएफआई का एक इनामी उग्रवादी एरिया कमांडर हाबिद मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. खूंटी की उपाय़ुक्त आर रानिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रफुल्ल का स्वागत किया. इसके साथ ही आत्मसमर्पण नीति के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया. हाबिल मुंडू पर एक लाख रुपये का इनाम था. उसने कहा है कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया. हाबिल मुंडू मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव का निवासी है उसके खिलाफ मूरहू,…

Read More

खूंटीः एदेल पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में खूंटी पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सात लोगों में छह को जेल भेज दिया गया है. एक गिऱफ्तार आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पालकोट हाउस किशोरगंज, रांची के देवव्रत नाथ शाहदेव भी शामिल हैं. खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने शाम में मीडिया को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य शूटर समेत अन्य अपराधियों की तलाश जारी है. जमीन विवाद में सोमा मुंडा की हत्या की गई थी. देवव्रत…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और दस्ते से जुडे 13 पर्चे बरामद किए हैं. खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन के सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी.…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया है कि शनिवार की रात हुई इस घटना की तफ्तीश के लिए खूंटी के एसडीपीओ वरूण रजक की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस ने तेजी से जांच शुरू करने के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान हत्याकांड का मास्टर…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप पंचायत के काडेतुबिद गांव ग्रामप्रधान बलराम मुंडा की गोली मारकर तथा धारदार हथियार (तोनों) से काटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बलराम मुंडा ग्रामप्रधान होने के साथ भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे. इस घटना में अपराधियों ने उनके भांजे आंचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में कट्टा व तोनों जैसे हथियार थे और वे लगातार कह रहे…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी के तीन अफीम तस्करों के घरों में पुलिस ने कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की है. खूंटी सदर थाना क्षेत्र के तारो सिलादोन गांव में पुलिस ने भल्लू खान, लोहर उर्फ इकबाल खान और सेगा उर्फ मुख्तार खान के घरों को कुर्क कर लिया. पुलिस ने इन माफियाओं के घरों में मौजूद कीमती सामानों समेत अन्य वस्तुओं को जब्त कर ट्रकों में भरकर सदर थाना के मालखाना में विधिवत सुरक्षित जमा कर दिया है. यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 41/2024 के आधार पर की गई, जो 30 मार्च 2024 को दर्ज हुआ था.…

Read More