पलामू: एंटी करप्शन ब्यूरो ने में एक रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को सात हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.
यह कार्रवाई एसीबी पलामू की टीम ने की है. रोजगार सेवक पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना में सात हजार रुपए घूस लेने का आरोप है.
एसीबी ने गिरफ्तार रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह निवासी राजन कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना की एंट्री के लिए रोजगार सेवक घूस मांग रहे हैं.
इस शिकायत के सत्यापन के बाद नौडीहा बाजार से रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को सात हजार रुपए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
