Browsing: ACB Action

गिरिडीहः झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद टीम ने गिरिडीह स्थित साइबर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर धनबाद चली गई है. पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में केस डायरी कोर्ट भेजने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त के तौर पर एसआई 30 हजार ले रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल ने एसआई के खिलाफ जांच एजेंसी में शिकायत…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो ने चाईबासा जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जमशेदपुर एसीबी की टीम ने की है. जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने और उसे केस में राहत देने के एवज में थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की घूस मांगी थी. घूस देने से इनकार करते हुए पीड़ित ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से की. शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खूंटी की महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. सुलेखा कुमारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की भी इंचार्ज हैं. जानकारी के मुताबिक हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार के खिलाफ साल 2025 में एक प्राथमिकी (कांड संख्या – 06/25) दर्ज की गई थी. श्याम कुमार ने एएचटीयू प्रभारी एसआई सपना सुलेखा से मिलकर बताया था कि वह इस मामले में निर्दोष है. इस पर सपना सुलेखा ने श्याम को बताया कि 4.50 लाख 50 हजार रुपये देने पर केस से नाम हटाएंगे तथा जांच में…

Read More

दुमकाः दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद प्रधान लिपिक को एसीबी की टीम दुमका लेकर गई है. एसीबी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के संतलेहटी गांव निवासी दीपक दास ने शिकायत की थी कि दुमका अनुमंडल पदाधिकारी की अदालत में लंबित भूमि विवाद मामले (वाद संख्या 534/2025) में जांच रिपोर्ट भेजने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का…

Read More

बोकारोः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बोकारो जिले में पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह की शिकायत पर की गई है. स्कूल में शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य के बदले में प्रधान सहायक के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में…

Read More

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में केरसई ब्लॉक के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीजेपी) को अनिल खलखो को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आठ हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. बुधवार को केरसई प्रखंड के बीआरसीसी कार्यालय में उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. बीपीओ के विरुद्ध केरसई थाना क्षेत्र के टेंसोर नवाटोली निवासी परिवादी रंजीत खाखा ने एसीबी रांची में रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.  शिकायत के मुताबिक उनके विद्यालय में मिड-डे मील के तहत अंडा और फलाहार वितरण के लिए कुल 1,42,638 रुपये आवंटित हुए थे. इसमें से 1,09,212 रुपये खर्च हुए और 33,426…

Read More

हजारीबागः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी और उनके कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर (गृह रक्षक) सुजीत पासवान को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. जिले के बड़की पोना निवासी आवेदक त्रिदेव कुमार ने एसीबी को शिकायत की थी कि सरकार द्वारा मिलने वाली 5 लाख रुपये की अनुदान राशि के सत्यापन के एवज में प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर की तरफ से रिश्वत मांगी जा रही है. 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पहले सूचना का सत्यापन किया. सूचना…

Read More

देवघर एंटी करप्शन ब्यूरो दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर जिले करौं प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा जूनियर इंजीनियर) संतोष कुमार को पांच रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जेई ने एक लाभुक से योजना का बिल (विपत्र) पास करने के रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम गिरफ्तार करने के बाद आरोपी इंजीनियर को अपने साथ दुमका ले गई है. एसीबी ने जारी बयान में बताया है कि करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत लकरछरा गांव में एक लाभुक भीम राणा की टीसीबी (Trench Cum Bunding) योजना स्वीकृत हुई थी. इस कार्य का सरकारी…

Read More

रांचीः झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग सेवायत ट्रस्ट की जमीन से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्जत जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते. इसके अलावा केस से जुड़े गवाहों से उन्हें दूरी बनाये रखनी होगी.   हालांकि हजारीबाग वन भूमि केस में अब तक जमानत नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. एसीबी ने यह मामला दर्ज किया था. विनय चौबे को अन्य दो मामले- शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पहले ही डिफॉल्ट बेल…

Read More

सरायकेलाः सरायकेला-खरसा खरसावां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू (प्रधान सहायक) प्रीतम आचार्य को पांच लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई. घूस लेने से पहले बड़ा बाबू एक विभागीय बैठक में मौजूद थे. रिश्वत देने वाले ने उन्हें फोन कर कार्यालय से बाहर बुलाया. जैसे ही वे बाहर आए और घूस पकड़े, पहले से जाल बिछाये एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.…

Read More