रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. अमीन ने दस फरवरी को जमीन का नापी की थी.
जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. इसके बाद गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.
