Browsing: ACB

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है. मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है. छत्तीसगढ़-झारखंड के अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं और सत्ता के करीबी लोगों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया. एसीबी चाहे जितनी कोशिश कर ले इस मामले को दबाने की, लेकिन ईडी की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है. केंद्रीय एजेंसियां लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही हैं और…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने रांची एसीबी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के नाम से आवेदन देकर अपनी पीड़ा बतायी थी. इससे पहले पीड़ित ने बोकारो जिला के बालीडीह स्थित मखदुमपुर इलाके में 13 डिसमिल जमीन की लूट और धमकी दिए जाने को लेकर बालीडीह थाना में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को लिखित आवेदन दिया था. उन्होंने एसडीपीओ चास, बोकारो एसपी और डीसी से भी न्याय की गुहार लगाई थी. इस मामले की जांच बालीडीह…

Read More

रांचीः झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग सेवायत ट्रस्ट की जमीन से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्जत जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते. इसके अलावा केस से जुड़े गवाहों से उन्हें दूरी बनाये रखनी होगी.   हालांकि हजारीबाग वन भूमि केस में अब तक जमानत नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. एसीबी ने यह मामला दर्ज किया था. विनय चौबे को अन्य दो मामले- शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पहले ही डिफॉल्ट बेल…

Read More

हजारीबागः एसीबी ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को 1.72 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लघु सिंचाई प्रमडंल बरही के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. गिरिडीह जिले के बिरनी थानाक्षेत्र अंतर्गत खरखरी गांव के रहने वाले ब्रजेश कुमार राय ने एसीबी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को सड़क, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री बनाने का काम मिला था. आरोप है…

Read More

सरायकेलाः सरायकेला-खरसा खरसावां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू (प्रधान सहायक) प्रीतम आचार्य को पांच लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई. घूस लेने से पहले बड़ा बाबू एक विभागीय बैठक में मौजूद थे. रिश्वत देने वाले ने उन्हें फोन कर कार्यालय से बाहर बुलाया. जैसे ही वे बाहर आए और घूस पकड़े, पहले से जाल बिछाये एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.…

Read More

साहिबगंजः झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार एसीबी ने 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. डीलरों से अवैध वसूली की शिकायत पर जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. नंदन कुमार को गिरफ्तार कर दुमका ले जाया गया है. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी. इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि एमओ नंदन कुमार…

Read More

देवघरः झारखंड के देवघर समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) और एक चपरासी को बीस हजार रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों कर्मचारियों को एसीबी की टीम दुमका लेकर चली गई. उनसे पूछताछ जारी है. यह मामला देवघर रिंग रोड परियोजना से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव की जमीन इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी. इस जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे की राशि दिलाने के नाम पर कार्यालय के प्रधान लिपिक निरंजन कुमार और अनुसेवक नुनुदेव यादव…

Read More

पलामूः पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोजगार सेवक दीदी बाड़ी योजना को पास कराने के एवज में एक ग्रामीण से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. लाभुक ने रोजगार सेवक से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता. इसके बावजूद रोजगार सेवक सुनील कुमार बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद ने…

Read More

रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. अमीन ने दस फरवरी को जमीन का नापी की थी. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. इसके बाद गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Read More

रांचीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे से शनिवार को भी एसीबी की पूछताछ जारी है. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें चार दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. उनसे नोएडा, पटना, रांची में संपत्तियों, निवेश और विदेश यात्राओं के अलावा कारोबारी विनय सिंह के सहयोग से धन निवेश के मामले में पूछताछ की जा रही है. इससे पहले जांच एजेंसी चौबे के परिवार के सदस्यों से भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ कर चुकी है. एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 24 नवंबर 2025 को विनय चौबे…

Read More