Browsing: ACB Arresting

साहिबगंजः झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार एसीबी ने 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. डीलरों से अवैध वसूली की शिकायत पर जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. नंदन कुमार को गिरफ्तार कर दुमका ले जाया गया है. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी. इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि एमओ नंदन कुमार…

Read More

देवघरः झारखंड के देवघर समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) और एक चपरासी को बीस हजार रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों कर्मचारियों को एसीबी की टीम दुमका लेकर चली गई. उनसे पूछताछ जारी है. यह मामला देवघर रिंग रोड परियोजना से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव की जमीन इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी. इस जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे की राशि दिलाने के नाम पर कार्यालय के प्रधान लिपिक निरंजन कुमार और अनुसेवक नुनुदेव यादव…

Read More

पलामूः पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोजगार सेवक दीदी बाड़ी योजना को पास कराने के एवज में एक ग्रामीण से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. लाभुक ने रोजगार सेवक से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता. इसके बावजूद रोजगार सेवक सुनील कुमार बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद ने…

Read More

रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. अमीन ने दस फरवरी को जमीन का नापी की थी. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. इसके बाद गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Read More

पलामू: एंटी करप्शन ब्यूरो ने में एक रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को सात हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसीबी पलामू की टीम ने की है. रोजगार सेवक पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना में सात हजार रुपए घूस लेने का आरोप है. एसीबी ने गिरफ्तार रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह निवासी राजन कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना की एंट्री के लिए रोजगार सेवक घूस मांग रहे हैं. इस शिकायत के सत्यापन के बाद नौडीहा बाजार से…

Read More

रांचीः बहुचर्चित धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें धनबाद के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन सीओ विशाल कुमार, कानूनगो मिथिलेश कुमार, सहायक लिपिक अनुपमा कुमारी भी शामिल हैं. दस साल पुराने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने साल 2016 में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी. गिरफ्तारी को लेकर एसीबी की अलग-अलग टीम ने एक साथ रांची, देवघर, बोकारो और धनबाद में छापेमारी की थी. पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग रांची स्थित जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर से की जा रही थी. इन छापे में सरकारी…

Read More

लातेहारः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लातेहार में जिला परिषद के प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) संतोष सिंह को 65 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम संतोष सिंह को अपने साथ लेकर पलामू मुख्यालय गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. शिकायतकर्ता संवेदक संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने एसीबी को जानकारी दी थी कि बड़वागड़हा में दो वर्ष पूर्व कार्य पूरा होने के बाद टाइम एक्सटेंशन से संबंधित फाइल को रोककर बड़ा बाबू पैसों की मांग कर रहे हैं. संवेदक का आरोप है कि संतोष सिंह ने फाइल को आगे बढ़ाने के…

Read More

रांचीः रांची के कारोबारी विनय सिंह की उस याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. पिछले दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो ने हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था. अभी वे हजारीबाग जेल में बंद हैं. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. रांची समेत झारखंड के की शहरों में उनके शो रूम हैं. विनय सिंह की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने यह कहा कि जांच एजेंसी  के पास विनय सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टया ठोस सबूत हैं. उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई…

Read More

रांची- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार को रांची सिटी डीएसपी के रीडर सिपाही सुनील पासवान को  गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवास मिथुन कुमार हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सिटी डीएसपी रांची के रीडर सुनील पासवान ने उनके बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस में बचाने, केस हल्का करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने के बाद…

Read More

हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध जांच एजेंसी में शिकायत की थी. दाखिल खारिज के एक मामले में कर्मचारी ने दस हजार रुपये घूस की मांग की थी. हिरामन प्रजापति ने एसीबी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया था पत्नी दुर्गा देवी के नाम उन्होंने दाखिल-खारिज का आवेदन दारू अंचल कार्यालय में दिया था. उनका आरोप था कि दाखिल-खारिज के आवेदन को स्वीकृत…

Read More