Browsing: Ambulance service poor in Jharkhand

झारखंड के जामताड़ा से गुरुवार को कथित तौर पर दम तोड़ती चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर सामने आई है. एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को टोटो से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज में कथित देरी की वजह से उसकी मौत हो गई. जामताड़ा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का गृह जिला है और जामताड़ा से ही कांग्रेस के विधायक है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा शहर के सरकार बांध…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एंबुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं पर चिंता जताई है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाओं और आपात सेवाओं की गुणवत्ता में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने को लेकर उबर व ओला कांसेप्ट की सुविधा की व्यवस्था का…

Read More