Browsing: Baba Mandir Deogarh
देवघरः विश्व प्रसिद्ध देवघर का राजकीय श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया. रात से ही कांवड़ियों का बाबा धाम पहुंचना शुरू हो गया था. बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के साथ ‘बोल बम’ के स्वर गूंजने लगे हैं. कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचने लगे हैं. शहर को सुंदर ढंग से सजाया-संवारा गया है. झारखंड सरकार ने इस बार श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाया है. अब सभी भक्तों को समान दर्शन सुविधा मिलेगी. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की अपर मुख्य सचिव व गृह सचिव वंदना डाडेल ने पत्र जारी किया है.…
देवघर के विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर किया गया. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई. राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ किया और तैयारियों की जानकारी ली. इस मौके पर, देवघर, सारठ एवं जरमुंडी के विधायक, अन्य कई जनप्रतिनिधि तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं श्रावणी मेले की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए…
देवघरः बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. पटना से हवाई मार्ग से सीधे मुख्यमंत्री देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद बैद्यनाथ मंदिर गए. इससे पहले एयरपोर्ट में प्रशासनिक पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा बैद्यनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजा-अर्चना कराया गया. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से मंगल कामना की. बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री को बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिह्न भी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us