Browsing: Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद नामांकन दाखिल करने का दौर तेज है. इस बीच सीएम चेहरे को लेकर भी बातें होने लगी है. पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी ने कहा है कि बिहार में चुनावों से पहले एनडीए के सीएम पद के चेहरे की घोषणा की जानी चाहिए. जीतनराम मांझी ने कहा, “अमित शाह एनडीए के बड़े नेताओं में एक हैं और उन्होंने जो कहा है उसे आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए. हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि नेता का नाम यानी बिहार के संभावित मुख्यमंत्री का…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इससे पहले 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. एनडीए में जदयू के हिस्से 101 सीटें हैं. और पार्टी ने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. जदयू की दूसरी सूची में वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपालपुर से बुलो मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, करगहर से वशिष्ठ सिंह और काराकाट से महाबली सिंह और चकाई से सुमित सिंह को टिकट दिया है. 2020 का चुनाव सुमित सिंह निर्दलीय जीते थे. अभी वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद…

Read More

पटनाः बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इस सूची में 12 नाम हैं जिसमें मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर से टिकट दिया गया है. गीतों, शास्त्रीय और भजन गायन के लिए चर्चित रहीं मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन किया था. पटना में बीजेपी की सदस्यता लेने के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और नीतीश कुमार से प्रेरित होकर उनके सहयोग के लिए खड़ी हैं.’ बीजेपी की दूसरी सूची में दो अनुसूचित जाति और दो महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है. इससे पहले मंगलवार को बीजेपी…

Read More

पहले बीजेपी के नेताओं से मुलाकात फिर चुनाव लड़ने को लेकर अटकलों के बीच युवा गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने मंगलवार को पटना में राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. मैथिली ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और नीतीश कुमार से प्रेरित होकर उनके सहयोग के लिए खड़ी हैं. उन्होंने कहा, “राजनीतिक दल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि मैं नेता बनने आई हूं. मैं समाजसेवा के लिए आई हूं. मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरे…

Read More

पटनाः पटना साहिब से 7 बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट इस बार बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है. टिकट काटे जाने के बाद नंद किशोर यादव की प्रतिक्रिया सामने आ है. उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के फैसले के साथ हैं और जनता के प्यार को भुला नहीं पाएंगे. नंद किशोर यादव अभी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. 71 में से 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है. बीजेपी की इस…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीख़ों की घोषणा कर दी गई है. प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को मतगणना होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 76,801 ग्रामीण इलाकों में और 13,911 शहरी क्षेत्रों में हैं. हर मतदान…

Read More

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे. जबकि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है. बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर में संभावित है.…

Read More

पटना: भाकपा- माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सबसे बड़े दल का नेता हमारा सीएम होगा. मंगलवार को पटना के हड़ताली मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बाचतीत के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 में बिहार में बदलाव तय है. उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ज़मीन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और 4 मई को प्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन होगा. उन्होंने झारखंड मॉडल की तर्ज पर बिहार में भी गठबंधन की जीत का भरोसा जताया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत से जुड़े सवालों पर दीपंकर भट्टाचार्य ने भाजपा को…

Read More

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव ने आरोप लगाया है कि बिहार और बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर सांप्रदायिक राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है. झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा द्वारा मचाए जा रहे शोर को पांडेय ने चुनावी प्रोपेगेंडा करार दिया है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले दस-ग्यारह वर्षों से है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी है. इसके बावजूद अगर घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं, तो इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को देना चाहिए. विनोद पांडेय…

Read More

पटनाः केंद्रीय गृह औरसहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रविवार को अमित शाह बिहार के दौरे पर थे. इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बातचीत की गई है. बिहार में इस साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. यह बैठक इसलिए खास…

Read More