Browsing: Dr Kumari Basanti

रांचीः नागपुरी भाषा और झारखंडी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालीं डॉ कुमारी बांसती का निधन हो गया है. वे 77 वर्ष की थीं. रविवार को उनके पैतृक गांव सिमडेगा जिले के रेगाटोली स्थित पोढ़ोटोली गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ. डॉ वासंती रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष रही थीं. उन्होंने नागपुरी भाषा को स्थापित और समृद्ध करने में अहम भूमिका निभायीं. साथ ही झारखंड आंदोलन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा. उनके निधन से नागपुरी भाषा जगत में शोक की लहर है और इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.…

Read More