Browsing: Holi

पर्व-त्योहारों के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर सख्त रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मंत्रालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में कोई भी छोटी-मोटी अप्रिय घटना, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ रहे. जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की संभावनाएं रहती हैं, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए. इनके अलावा शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी…

Read More

रांचीः षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र में मंगलवार की की कार्यवाही के बाद झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित, मंत्री एवं सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायकउपस्थित रहे. इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश तथा अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों को प्रेम, भाईचारे और रंगो के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते…

Read More