Browsing: Human-Elephant Conflict

रांचीः हेमंत सोरेन कैबिनेट ने जंगली जानवरों के हमलों से मरने वालों के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है. पहले जंगली जानवरों के हमले में चार लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान था. सोमवार को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इसमें वन्यजीवों के हमले में होने वाली मौत और घायल होने की स्थिति में दी जाने वाली मुआवजा राशि में भारी बढ़ोतरी (संशोधन) से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही, पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के…

Read More

सरायकेलाः चांडिल वन विभाग रेंज के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई हैं. हाथियों के हमले में इसी परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाली दो महिलाओं में चाइना देवी और उनकी बेटी अमिता कुमारी हैं. जबकि हाथियों के हमले में कमलचंद महतो,  मोहन महतो और संतुला देवी घायल हुए हैं. शनिवार की तड़के तीन बजे हाथी मोहन महतो के घर में घुस गए. घर में रखे धान खा गए.…

Read More

रांचीः झारखंड में चरम पर पहुंचे मानव-हाथी संघर्ष के बीच दलमा में एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया गया है. यह राज्य का पहला रेस्क्यू सेंटर है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने इसका उद्घाटन किया. लगभग सात हेक्टेयर क्षेत्र में दलमा की तराई में डिमना लेक के पास कुटिमहुली में एक करोड़ की लगत से बना यह सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां हाथियों के इलाज, देखभाल और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की गई है. सेंटर को हाथियों के प्राकृतिक आवास के अनुरूप विकसित किया गया है. इस पहल का उद्देश्य न केवल घायल हाथियों को सुरक्षित जीवन…

Read More