Browsing: Jharkhand Police
रांचीः जिस कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए झारखंड का पुलिस महकमा परेशान है, गैंगस्टर के आंतक से व्यवसाय जगत हलकान है और आंतक की की गूंज विधानसभा के बजट सत्र में सुनाई पड़ रही है, उसके नेटवर्क को लेकर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने चौंकाने वाला तथ्य बताया है. सोमवार को धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पुलिस को जांच के दौरान कई तथाकथित व्हाइट कॉलर लोगों की इस अपराधी से जुड़े…
चाईबासाः झारखंड में नक्सल प्रभावित चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर की मौत हो गई है. शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने खिरी सांस ली.. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उनके शहीद होने की पुष्टि की है. 133 बटालियन मुख्यालय साआरपीएऱ धुर्वा, रांची में शहीद का पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. महेंद्र लश्कर असम के रहने वाले थे. यह विस्फोट…
चाईबासा: झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम में माओवादी संगठन के दस सक्रिय सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सभी की उम्र 18 से 20 साल की है. इनमें चाल महिलाएं भी शामिल हैं. झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने माओवादी सदस्यों के सरेंडर करने पर उनके निर्णय का स्वागत किया. इस मौके पर झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल एस, सीआरपीएए के आईजी साकेत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक झारखण्ड सरकार की प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हथियार…
रांचीः नक्सली-उग्रवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने साढ़े नौ महीने में 29 नक्सलियों और उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इनमें कई नक्सली इनामी थे और संगठन में कुख्यात होने के साथ बड़े ओहदे पर काबिज. झारखंड पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 15 सितंबर की तारीख तक राज्य में भाकपा- माओवादी के 21, टीएसपीसी के 2, जेजेएमपी के 5 एवं पीएलएफआई के एक नक्सली को मुठभेड़ में मारा गया है. मारे गए नक्सलियों में 11 इनामी चेहरे थे, जिन पर सरकार ने कुल 3.15 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया…
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अहम सफलता मिली है. जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतारी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए हैं. झारखंड पुलिस ने सहदेव सोरेन के मारे जाने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बताया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए अन्य दो नक्सली कमांडरों में बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र कमेटी सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल हैं. रघुनाथ हेंब्रम पर 25…
लातेहारः झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के जोनल कमांडर रविंद्र यादव ने अपने चार सब जोनल और चार एरिया कमांडर के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर करने के साथ ही उग्रवादियों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला- बारूद भी पुलिस के हवाले कर दिया है. रविंद्र यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था. रविंद्र यादव के अलावा और चार उग्रवादियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था. इन पांचों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस को उसकी…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को षडयंत्र कर फँसाने के प्रयास में किसे दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा था. इसका खुलासा प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना…
रांचीः झारखंड में लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी मनीष यादव को मार गिराया है. साथ ही, 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. नक्सलियों के साथ माओवादियों की यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में हुई है. मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है. पुलिस ने मौके से दो एक्स 95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद किए हैं. पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है.…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…
रांचीः झारखंड के पुलिस महनिदेशक अनुराग गुप्ता के लिए बुधवार, 30 अप्रैल का दिन अहम होगा. प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में सबकी निगाहें टिकी हैं कि वे रिटायर होंगे या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ही विदेश यात्रा से वापस लौट रहे हैं. उनके लौटने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us