Browsing: Jharkhand Police

रांचीः झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 20 लाख रुपए के इनामी और वाक्षिंत माओवादी रविंद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सुरक्षा बलों की अहम सफलता है. सोमवार को लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के बांडीटोला से हुई इस गिरफ्तारी को पलामू और रांची प्रमंडल में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का रीजनल कमांडर था. झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि…

Read More

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले की पुलिसने अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाने, अपराधियों की प्रभावी निगरानी और तेजी से मामलों के निपटान के लिए रामगढ़ जिले में प्रौद्योगिकी आधारित पहल शुरू की है. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उ इसके तहत 36 सदस्यीय अपराध रोकथाम एवं जांच इकाई का गठन किया गया है. साथ ही आरोपियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार करने और उनकी निगरानी के लिए ‘डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल’ (डीसीएमपी) भी विकसित किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2026 के बीच जिन 1,971 अपराधियों के खिलाफ…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सरकारी गार्ड्स और गाड़ियों को लौटा दी है. इस बाबत उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भी भेजा है. हालांकि अभी सभी सुरक्षा गार्ड डीजीपी के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वित्त मंत्री के आवास पर ही वे रह रहे हैं. बस साथ नहीं चल रहे हैं. पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही चल रहे हैं. गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे. हालांकि, वह अभी भी मंत्री कोटा की सरकारी गाड़ी…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया है. इस बाबत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे पहले वकारिब सीआईडी में एसपी के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही, साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. स्वर्गियारी वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 (गोविंदपुर) के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सरायकेला-खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया है. गौरतलब है…

Read More

रांचीः रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में गुरुवार को बुनियादी प्रशिक्षुओं के लिए लिए पारण परेड समारोह-2026 का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नव प्रशिक्षित चार डीएसपी व 336 जवानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इनमें महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की संख्या 81 व पुरुष सिपाहियों की संख्या 255 थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी 340 पुलिस अधिकारियों-जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के साथ मजबूती से खड़ी है. बल में महिलाओं की भागीदारी हर्ष का विषय है. सबने 30 हफ्ते…

Read More

सरायकेलाः सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उससे जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एएसआई यमुना राम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही इस मामले में जांच करने को भी कहा है. जानकारी के अनुसार रुचाप गांव निवासी सोमवारी मुंडा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को आवेदन देकर एएसआई यमुना राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि एएसआई उनके भांजे बलराम सिंह मुंडा को…

Read More

रांचीः झारखंड के अपर पुलिस महानिदेशक और रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने मंगलवार को गुमला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रांची गुमला, खूंटी और लोहरदगा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में जिलों के एसपी और मुख्यालय डीएसपी शामिल हुए. इस बैठक में एडीजी ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराध और हिंसा के अलावा पॉक्सो के मामलों में त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि अपराध, विधि-व्यवस्था…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई गई है. उन्हें आवंटित 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी और सुरक्षा में लगी तीन जर्जर जिप्सियों को तत्काल बदलने की मांग की गई है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष के वरीय आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने गृह सचिव को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. 4 लाख किमी चलीं जिप्सियां  राजेंद्र तिवारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि बाबूलाल मरांडी को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत राज्य सरकार ने उन्हें एक बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी…

Read More

चाईबासाः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतिम चरण की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले को हर हाल में पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाना प्राथमिकता है. इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों की हौसला बढ़ाई. कुछ ही नक्सली बचे हैं समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि सारंडा क्षेत्र में अब कुछ ही माओवादी बचे हैं. बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गायब दो बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस ने दोनों बच्चे उनके पिता को सकुशल सौंप दिया है. पटेल नगर सेक्टर वन, पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहने वाले चिरंजीव महतो की 10 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी और छह वर्षीय बेटा ध्रुवाश महतो सोमवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे. जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक बच्चों को मां ने धूप में खेलने से मना किया, तो घर से वे भाग निकले थे. इसके बाद बच्चों के पिता ने अपने स्तर…

Read More