Browsing: Jharkhand Police
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के लिए पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाते हुए निर्णायक लड़ाई के संकेत दिए हैं. उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि नक्सल विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए समन्वय, रणनीति और संसाधनों के बेहतर उपयोग की आवश्यकता है. डीजीपी ने मौके पर तैनात जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और मनोबल को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया. समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि संयुक्त सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों और स्थानीय…
चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों की सीमावर्ती पहाड़ी इलाके में आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शहीद हो गए हैं. इस घटना में घायल कोबरा बटालियन के जवान विष्होणु सैनी का इलाज रांची में चल रहा है. विस्फोट में दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, जहां सुनील धान की मौत हो गई. सुनील धान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के कांटी पोहराटोली गांव के रहने वाले थे. उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक पसरा है.…
चाईबासाः माओवादियों के शीर्ष नेताओं की गतिविधियों की सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान चलाकर 16 बंकरों को ध्वस्त कर दिया है. इसकेसाथ ही वनग्राम बाबुडेरा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार शक्तिशाली आइइडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए. ये सभी विस्फोटक पांच-पांच किलोग्राम के थे. बम निरोधक दस्ते की मदद से इन आइइडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया. इन इलाकों में 16 भूमिगत नक्सली बंकरों का भी पता चला, जिनमें लगभग 45 से…
झारखंड में पुलिस, उत्पाद सिपाही, होमगार्ड और जेल कक्षपाल की भर्ती प्रकिया में बदलाव करते हुए सरकार ने दौड़ की सीमा को घटाने का फैसला लिया है. 13 मार्च को कैबिनेट की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. पहले इन पदों के लिए अलग- अलग परीक्षा होती थी, लेकिन अब एक ही परीक्षा होगी. इसके लिए संयुक्त नियुक्ति नियमावली बनाई गई है. इसके साथ ही सरकार ने शारीरिक परीक्षा में दौड़ के मानकों को भी बदस दिया है. गौरतलब है कि पिछले साल उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर दौड़ में पंद्रह युवाओं की मौत हो…
हजारीबागः राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे. यहां उन्होंने हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी, एसपी और पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद अब तक की तफ्तीश के बारे में बारीकी से समीक्षा की। इस हत्याकांड की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी की जांच किस दिशा में है और अब तक पुलिस के हाथ क्या कुछ लगे हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद डीजीपी ने आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. बैठक में एनटीपीसी के अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने…
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एक मुठभेड़ में मारे जाने पर झारखंड के कई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू के विधायक सरयू राय ने कहा कि आज के सभी मीडियो चैनलों में प्रमुखता से खबर आयी कि अपराधी अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. सरकार को इस पूरी घटना पर सदन में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है. पुलिस अपने तरीके से लड़ रही है. आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है. जो कानून व्यवस्था से बड़े…
रांची.झारखंड का कुख्यात गैंग्स्टर अमन साहू पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया है. उसे झारखंड एटीएस की टीम रायपुर से लेकर रांची आ रही थी। जानकारी के मुताबिक पलामू जिले के चैनपुर के निकट एटीएस की गाड़ी पर हमला हुआ. भागने के क्रम में अमन साव मुठभेड़ में मारा गया. अभी उसका शव घटनास्थल पर ही है. पुलिस के आला अधिकारी जायजा लेने पहुंचे हैं. इस घटना में पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी खबर है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक इस मुठभेड़ को लेकर कोई बयान नहीं आया है। एटीएस की टीम अमन…
हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता लगातार अनुसंधान और कार्रवाई को लेकर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने कहा है कि ज्यादातर अपराधों की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और उसे आपराधिक गिरोहों की मदद से अंजाम दिया जाता है। राज्य के पुलिस प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ‘‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’’ को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us