Browsing: Jharkhand Police

रांचीः झारखंड में पुलिसकर्मियों के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में उपलब्ध कुल रिक्तियों में से 50 प्रतिशत पदों का रोस्टर क्लियरें करते हुए विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों की स्पष्ट स्थिति दर्शाने वाली यह सूची 15 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाए. समीक्षा बैठक में खाली पदों पर नियुक्ति के अलावा एसीपी, एमएसीपीऔर थाना मालखानों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कुछ खास अफसरों पर मेहरबान है और कई सक्षम तथा अनुभवी अधिकारियों को साइड लाइन कर दिया गया है. इसका सीधा असर कानून व्यवस्था पर पड़ा रहा है और राज्य की जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. जमशेदपुर के एक मॉल में गोलीबारी की घटना को लेकर उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मरांडी ने कहा, मैंने अपने स्तर से पूरी स्थिति की जानकारी ली है. लोगों से बातचीत में जो बातें सामने आईं, वह बेहद भयावह हैं. मरांडी ने…

Read More

चाईबासाः झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों के दबाव में और सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दल लाख रुपये के इनामी नक्सली सालुका के साथ अन्य तीन महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में इसे पुलिस के लिए अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का विवरण कोल्हान के डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष इन चारों माओवादियों ने सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने मुख्य धारा में जुड़ने के लिए इनका स्वागत किया. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा…

Read More

रांचीः झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर रविवार की रात हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मारा गया है. जानकारी के अनुसार साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाए जाने के दौरान सुजीत सिन्हा ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया. इसी दौरान उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा के गोली लगी और वह मारा गया. यह घटना साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव के समीप हुई. एफएसएल की टीम पहुंची मुठभेड़ के बाद…

Read More

रांचीः भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर और झारखंड में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत उसके दो हार्ड कोर सहयोगियों को 14 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है. राज्यों और केंद्रीय जांच एजेंसी इन तीनों से पूछताछ करने की तैयारी में है. मिसिर बेसरा पर झारखंड के अलावा ओडिशा की सरकार ने भी 1.20 करोड़ का इनाम रखा था. बेसरा के साथ 15 लाख रुपए का इनामी मोछू मुर्मू उर्फ मेहनत और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को भी धनबाद की एक अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है. गुरुवार को…

Read More

रांचीः झारखंड दौरे पर आए सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी पर कोबरा बटालियन के जाबांज जवानों की हौसला आफजाई की और उन्हें सम्मानित भी किया. डीजी ने रांची में 209 कोबरा के बहादुर जवानों से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में झारखंड पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल की सराहना की. इस मौके पर झारखंड में तैनात सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इस खाने में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान साथ खाना खाये.…

Read More

रांचीः भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर और झारखंड में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी में दो जिलों के एसपी ने मोर्चा संभाला था. जबकि इस ऑपरेशन की निगरानी सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह औऱ आईजी अभियान नरेंद्र कुमार कर रहे थे. पुलिस मुख्यालय में पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ टाटा मैजिक वाहन से धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा है. सूचना मिलते…

Read More

रांचीः मंगलवार का दिन झारखंड में सुरक्षा बलों के लिए मंगलकारी रहा. रांची में 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया. उधर धनबाद में सुरक्षा बलों ने भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और मोस्ट वांटेड मिसिर बेसरा को धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया. मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. उधऱ ओडिशा में उस पर एक करोड़ बीस लाख रुपए का इनाम था. झारखंड पुलिस ने बताया है कि बेसरा पर 175 कांड दर्ज हैं. उसके पास से तीन एके 47 के साथ 268 गोलियां, 8 मैगजीन बरामद की गई है. वह मूल तौर…

Read More

रांचीः झारखंड के विभिन्न जिलों खासकर सिंहभूम और दूसरे राज्यों में सक्रिय 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव उर्फ गांधी शामिल है, जिसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में माओवादी गतिविधियों से जुड़े 128 मामले दर्ज हैं. पुलिस मुख्यालय में आयोजित ‘नई दिशा- नई पहल अभियान’ के तहत माओवादियों ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा और पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने हथियार डाले. नक्सल विरोधी अभियान में इसे पुलिस की अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. ये माओवादी पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा,…

Read More

रांचीः झारखंड कैडर की सीनियर आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से विरमित कर दिया गया है. इनके अलावा चंदन झा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है. विजयालक्ष्मी साल 2006 बैच की झारखंड कैडर की आईपीएस अफसर हैं और उन्होंने राज्य में कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के निर्देश जारी किए थे. झारखंड पुलिस में आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी होंगी.…

Read More