Browsing: Jharkhand
चाईबासाः सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में बिछाए गए एक आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार टीएस घायल हो गए है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम तिरिलपोसी के समीप…
रांचीः झारखंड में लातेहार जिले के इचाबार सलैया जंगल में शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मार गिराया है. पप्पू लोहरा पर दस लाख रुपए का इनाम था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. पप्पू लोहरा के दूसरे नंबर के कमांडर प्रभात गंझू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है. गंझू पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है. जेजेएमपी प्रतिबंधित भारतीय…
रांचीः राजकीय श्रावणी मेला देवघर की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. जुलाई महीने में सावन का मेला शुरू होगा. रांची में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.…
864 सफल, इंटरव्यू अगस्त के दूसरे हफ्ते में, 342 पदों के लिए होगी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)के 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से 23 जून तक होगा. इसे बाबत आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परिणाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 को नियुक्ति की प्रक्रिया…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने वीबरेजेज कॉरपोरेशन के पूर्व जीएम ऑपरेशन सुधीर कुमार और वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने विजन नाम की प्लेसमेंट एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है. नीरज, गिरफ्तार उत्पाद अधिकारी गजेंद्र सिंह का दूर का रिश्तेदार है. गुरुवार को तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सुधीर कुमार वर्तमान में रियाडा में पदस्थापित…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने लगभग एक साल बाद 11-13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (मेंस) का रजिल्ट जारी कर दिया है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परिणाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. मेंस की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगले महीने होगा. इंटरव्यू 100 अंक का होगा. 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 को नियुक्ति की प्रक्रिया…
Jharkhand-शराब घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अफसर विनय चौबे गिरफ्तार, सरकार को 38 करोड़ का नुकसान पहुंचाया
रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, तत्कालीन उत्पाद सचिव सह निदेशक, झारखंड वीबरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया है. विनय कुमार चौबे के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. विनय चौबे अभी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत थे. झारखंड में राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी की यह पहली कार्रवाई है, जब उसने किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले सोमवार की सुबह लगभग 11…
खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा स्थित पेरवांघाघ फॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की पानी में डूबने से मौत के बाद परिवार और साथियों के बीच शोक है. रविवार को छात्रों का एक दल पेरवाघाघ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचा था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से अभिषेक माइकल खालखो की मौत हो गई. अभिषेक खूंटी सदर थाना क्षेत्र के कपारिया, हुटार के रहने वाले थे. इस हादसे में तीन अन्य डॉक्टर डॉ. कीर्ति वर्द्धन मुंडा, डॉ. अजय मोदी और डॉ. जासुआ टोप्पो को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर…
चाईबासाः भाकपा माओवादी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में सर्च अभियान जारी है. टोंटो थाना के रुतागुटू जंगल में सुरक्षा बलों ने एक पुराने नक्सल डंप को ने ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही बरामद 5 आईईडी बम को भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट किया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा गोइलकेरा एवं टोंटो पहाड़ी क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखने की सूचना मिली. इसी सूचना के आधार पर रविवार को टोंटो एवं गोइलेकरा की सीमा के पास सर्च…
रांचीः रांची के डीएमओ ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर विंदेश तिर्की को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर ऑपरेटर विंदेश तिर्की घूस मांग रहा था. तभी एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के रहनेवाले अश्विन तिर्की ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी कि उनका ट्रैक्टर ड्राइवर सोमरा मुंडा सरकारी कार्य के लिए बालू लादकर जोन्हा ले जा रहा था. जोन्हा जाने के दौरान राहे के अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us